• International
  • डोनाल्ड ट्रंप हटाएंगे एलियन और UFO के राज से पर्दा! ओबामा के बयान पर भड़के, सीक्रेट फाइल सामने लाने का ऐलान

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एलियन पर सरकारी फाइलों को सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वह डिफेंस डिपार्टमेंट और दूसरी एजेंसियों को निर्देश देंगे ताकि इससे जुड़ी फाइलों को रिलीज किया जा सके। ट्रंप का यह ऐलान इस मुद्दे पर पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा से उनकी खींचतान को दिखाता


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एलियन पर सरकारी फाइलों को सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वह डिफेंस डिपार्टमेंट और दूसरी एजेंसियों को निर्देश देंगे ताकि इससे जुड़ी फाइलों को रिलीज किया जा सके। ट्रंप का यह ऐलान इस मुद्दे पर पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा से उनकी खींचतान को दिखाता है। बराक ओबामा ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा था कि एलियंस असली होते हैं। इस पर ट्रंप की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है।

    बराक ओबामा की एलियन पर टिप्पणी की डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचना की है। इसके बाद उन्होंने एलियंस और यूएफओ से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘मैं वॉर सेक्रेटरी और दूसरे संबंधित विभागों को एलियन और बाहरी जीवन, यूएपी-यूएफओ की जानकारी से संबंधित सरकारी फाइलों को जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहूंगा।’

    बराक ओबामा के बयान से हुई शुरुआत

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्रायन टायलर कोहेन के पॉडकास्ट में कहा था कि एलियंस हकीकत में होते हैं लेकिन उन्हें ‘एरिया 51’ जैसी जगहों पर छिपाकर नहीं रखा गया है। ट्रंप ने ओबामा के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह गोपनीय जानकारी का हिस्सा है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

    ओबामा ने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में एलियंस की मौजूदगी के सबूत नहीं मिले। उन्होंने कहा कि एलियंस की संभावना सिर्फ ब्रह्मांड की विशालता और सांख्यिकीय आधार पर सच हो सकती है। एरिया 51 के बारे में उन्होंने कहा कि वहां कोई एलियन नहीं है। एरिया 51 में एलियन के शव होने की धारणा गलत है।

    एरिया 51 की क्यों होती है चर्चा

    एरिया 51 अमेरिका के नेवादा में अमेरिका वायुसेना का सीक्रेट अड्डा है। कई दफा ये दावा किया गया है कि यहां एलियन के शवों और क्रैश हुए यूएफओ को रखा जाता है। 2013 में सीआईए ने इससे जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। इसमें बताया गया था कि शीत युद्ध के दौरान इस ठिकाने का इस्तेमाल जासूसी विमानों के परीक्षण के लिए किया जाता था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।