• National
  • तब पंजाब में पीएम की सुरक्षा को खतरे में… अब फिर वही पैटर्न, बीजेपी नेता ने कहा- इतिहास को नजरअंदाज नहीं कर सकते

    नई दिल्ली : पीएम मोदी ने लोकसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण परलोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब नहीं दिया था। इस मुद्दे पर अभी भी राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विपक्षी सदस्यों की तरफ से अप्रत्याशित घटना को अंजाम देने की आशंका वाला दावा कांग्रेस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : पीएम मोदी ने लोकसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण परलोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब नहीं दिया था। इस मुद्दे पर अभी भी राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विपक्षी सदस्यों की तरफ से अप्रत्याशित घटना को अंजाम देने की आशंका वाला दावा कांग्रेस के गले नहीं उतर रहा है। वहीं, बीजेपी के लोग इस बात को लेकर विपक्ष पर हमलावर हैं। इस मामले में अब पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सवाल उठाए हैं। जाखड़ ने कांग्रेस सांसदों के व्यवहार को चार साल पहले पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक वाली वाली घटना से जोड़ा है।

    ‘फिर वही पैटर्न दोहरा रहे’

    पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट में लिखा लोकसभा में कुछ कांग्रेस सांसदों के बर्ताव को सामान्य हंगामा कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, खासकर उनके अपने रिकॉर्ड को देखते हुए। उन्होंने कहा कि 2022 में जिन लोगों ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली परिस्थितियों को बढ़ावा दिया था, उनमें से कुछ आज लोकसभा के सदस्य हैं – और कांग्रेस की ऊंची कुर्सी पर भी बैठे हैं, जो पार्टी की पॉलिसी और रणनीति को प्रभावित करते हैं। जब वही लोग वही पैटर्न दोहराते हैं, तो इतिहास को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    जाखड़ ने आगे लिखा कि जो लोग कभी प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षा के लिहाज से बुरे सपने में बदल चुके थे, वे अब संसद को ही ठप करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने से रोकना किसी व्यक्ति का अपमान नहीं है – यह प्रधानमंत्री के पद की संवैधानिक गरिमा पर जानबूझकर किया गया हमला है। जाखड़ ने कहा कि जब तर्क फेल हो जाते हैं, तो संस्थानों को नुकसान पहुंचाया जाता है। जैसा कि मुजफ्फर वारसी ने लिखा था:

    ”औरों के खयालात की लेते हैं तलाशी
    और अपने गरेबान में झांका नहीं जाता।”

    पीएम ने लोकसभा में नहीं दिया भाषण

    मालूम हो कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव बिना पीएम मोदी के जवाब के ही पारित हो गया था। लोकसभा में सदस्यों के हंगामे की वजह से पीएम मोदी के लोकसभा में भाषण रद्द कर दिया गया। इसके बाद विपक्ष ने पीएम मोदी पर सवालों से भागने का आरोप लगाया था।

    हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना था कि कांग्रेस के कई सदस्य सदन के नेता की सीट के पास पहुंचकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाहते थे। इसलिए, उनके अनुरोध पर प्रधानमंत्री मोदी सदन में नहीं आए। बिरला ने यह भी कहा कि बुधवार को विपक्ष के कुछ सदस्यों ने उनके चैंबर में आकर जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा लोकसभा की शुरुआत से लेकर आज तक कभी नहीं हुआ और यह दृश्य एक ‘काले धब्बे’ की तरह था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।