• International
  • ताइवान पर हमला: चीन के युद्धाभ्यास से टेंशन में क्यों आया अमेरिका, दो एयरक्राफ्ट कैरियर किए तैनात

    वॉशिंगटन: ताइवान के पास चीन के महायुद्धाभ्यास से अमेरिका टेंशन में है। इस कारण उसन अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियरों और एक एम्फीबियस असॉल्ट शिप को पश्चिमी प्रशांत महासागर में तैनात कर दिया है। अमेरिकी युद्धपोत ताइवान के करीब चीन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका को डर है कि चीन युद्धाभ्यास की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 30, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: ताइवान के पास चीन के महायुद्धाभ्यास से अमेरिका टेंशन में है। इस कारण उसन अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियरों और एक एम्फीबियस असॉल्ट शिप को पश्चिमी प्रशांत महासागर में तैनात कर दिया है। अमेरिकी युद्धपोत ताइवान के करीब चीन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका को डर है कि चीन युद्धाभ्यास की आड़ में ताइवान पर हमला कर सकता है। चीन ने जो अभ्यास किया है, वो ताइवान के चारों ओर था। इनमें से कुछ अभ्यास तो ताइवान के तट से 12 किमी दूर हुए। इस कारण ताइवान ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है।

    USS अब्राहम लिंकन लगा रहा गश्त

    अमेरिकी नौसेना संस्थान (USNI) फ्लीट और मरीन ट्रैकर अपडेट के अनुसार, निमित्ज-क्लास कैरियर USS अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ नियमित अभियानों के लिए दक्षिण चीन सागर पहुंचा है। USS लिंकन नवंबर के आखिर में सैन डिएगो से निकलने के बाद 11 दिसंबर को नेवल बेस गुआम में कुछ समय के लिए रुका था। इसके बाद यह एयरक्राफ्ट कैरियर दक्षिण चीन सागर में प्रवेश करने से पहले ताइवान के दक्षिण-पूर्व में फिलीपीन सागर में गया।

    F-35C के साथ किया युद्धाभ्यास

    हाल की अमेरिकी नौसेना की तस्वीरों में F-35C लाइटनिंग II स्टील्थ फाइटर जेट्स को USS अब्राहम लिंकन से उड़ान भरते और उतरते हुए दिखाया गया है। इन तस्वीरों में F-35C लाइटनिंग II को हवा में रिफ्यूलिंग विमानों के साथ ईंधन भरते हुए दिखाया गया है। इससे लड़ाकू विमानों की ऑपरेशनल क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। USS अब्राहम लिंकन 333 मीटर लंबा है। इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर 90 फिक्स्ड विंग और हेलीकॉप्टर तैनात रहते हैं।

    USS त्रिपोली भी इलाके में मौजूद

    इस एयरक्राफ्ट कैरियर के अलावा अमेरिका-क्लास एम्फीबियस असॉल्ट शिप USS त्रिपोली भी दिसंबर की शुरुआत में दक्षिण चीन सागर में नियमित अभियान चला रहा है। USS त्रिपोली F-35B शॉर्ट टेकऑफ़ और वर्टिकल लैंडिंग (STOVL) जेट लॉन्च करने और उतारने में सक्षम है। इसके अलावा इस शिप पर वर्तमान में 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट भी मौजूद है। फ्लीट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, 22 दिसंबर, 2025 तक त्रिपोली अपने एक्सपेडिशनरी स्ट्राइक ग्रुप के जहाजों के साथ पूर्वी चीन सागर में गश्त लगा रहा था, जिसमें गाइडेड-मिसाइल क्रूजर USS रॉबर्ट स्मॉल्स और डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा शामिल थे।

    USS जॉर्ज वाशिंगटन जापान में तैनात

    USS जॉर्ज वाशिंगटन एयरक्राफ्ट कैरियर भी अपने होमपोर्ट जापान के योकोसुका में तैनात है। यह इस क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना का एकमात्र स्थायी रूप से तैनात एयरक्राफ्ट कैरियर है। यह निमित्ज क्लास का छठा एयरक्राफ्ट कैरियर है। यह एयरक्राफ्ट कैरियर 332.8 मीटर लंबा है। इसमें परमाणु रिएक्टर और स्टीम टरबाइन लगे हैं, जिनकी मदद से यह 30 समुद्री मील (56 किमी प्रति घंटा) की स्पीड से चल सकता है। इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर 90 फिक्स्ड विंग और हेलीकॉप्टर तैनात रहते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।