ताइवान के मौसम विभाग ने क्या कहा
ताइवान के मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार देर रात ताइवान के उत्तर-पूर्वी तटीय शहर यिलान से करीब 32 किमी (20 मील) दूर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें आगे कहा गया है कि भूकंप से राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं और इसकी गहराई 73 किमी (45 मील) थी। नेशनल फायर एजेंसी ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ताइपे की सरकार ने क्या बताया
ताइपे शहर की सरकार ने कहा कि शुरुआती समय में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, ताइवान पावर कंपनी ने कहा कि यिलान में 3,000 से ज्यादा घरों की बिजली कुछ समय के लिए चली गई थी।
ताइवान में भूकंप का इतिहस
ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और यहां भूकंप आने की संभावना रहती है। 2016 में ताइवान में आए भूकंप में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। वहीं, 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप के कारण 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
ताइवान में नए भूकंप की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को अगले दिन 5.5 से 6.0 तीव्रता के झटकों के लिए सतर्क रहना चाहिए। इसने यह भी कहा कि भूकंप से नुकसान सीमित होना चाहिए क्योंकि यह अपेक्षाकृत गहरा था और समुद्र के अंदर आया था। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और लोगों से झटकों के लिए सतर्क रहने का भी आग्रह किया है।














