फराह खान हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट रहीं कुनिका सदानंद के घर गई थीं। वहां पर भी उन्होंने तान्या मित्तल का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि वो जीते ना जीते, वो हमेशा याद रखी जाएगी।
फराह खान का वायरल वीडियो
अभिषेक, अवेज से भी किया जिक्र
इसके अलावा फराह ने ‘बिग बॉस 19’ के सदस्य रहे अभिषेक बजाज से भी कहा कि उन्हें तान्या के घर जाना है और शूट करना है। इससे पहले उन्होंने अवेज दरबार और नगमा मिराजकर से भी तान्या के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो इंतजार कर रही हैं, जब तान्या शो से बाहर आएगी और वो उनके घर जाएंगी। उनकी बातें सुनकर यूजर्स कह रहे हैं कि फराह का व्लॉग तान्या का नाम लिए बिना पूरा नहीं होता है।
तान्या का ग्वालियर वाला घर
तान्या अब अपने होमटाउन ग्वालियर पहुंच चुकी हैं। वो शो में दावा करती थीं कि उनका घर बहुत बड़ा है। अब जब वो घर पहुंचीं और परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया तो सभी हैरान हैं कि वो वाकई में अमीर हैं। ‘बिग बॉस 19’ की बात करें तो इस सीजन के विनर गौरव खन्ना हैं।














