• Entertainment
  • तापसी पन्नू बोलीं- साउथ डायरेक्टर सीन के बीच में पैडेड ब्रा पहनने कहते, वापस आओ तो सब अलग दिखता है, शर्मनाक!

    तापसी पन्नू इन दिनों ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा में हैं। तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में अपना करियर बनाने वाली तापसी पन्नू ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में अपना अनुभव शेयर किया है। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में दोनों इंडस्ट्री से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर बात की जिसपर पब्लिकली लोग


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तापसी पन्नू इन दिनों ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा में हैं। तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में अपना करियर बनाने वाली तापसी पन्नू ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में अपना अनुभव शेयर किया है। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में दोनों इंडस्ट्री से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर बात की जिसपर पब्लिकली लोग कम ही बातें करते हैं।

    अपने इंटरव्यू में उन्होंने फिल्मी दुनिया में उन मुद्दों पर बातें की जो कई बार पूरी क्रू के बीच किसी एक्ट्रेसेस को असहज कर देता है। इस मुद्दे पर भी बातें की कि गाने की शूटिंग के दौरान महिलाओं के शरीर के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

    तापसी ने कहा- हिंदी फिल्मों में कमर के ऊपर ज्यादा फोकस किया जाता है

    उन्होंने भोजपुरी और साउथ इंडियन फिल्मों के गानों में कमर के ऊपरी हिस्से पर इतना जोर दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर तापसी ने ये माना कि उन्हें यह बात अब भी समझ नहीं आती। SCREEN से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं भी इसे समझने की कोशिश कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि हिंदी फिल्मों के आइटम सॉन्ग में कमर के ऊपरी हिस्से पर फोकस नहीं किया जाता, लेकिन साउथ फिल्मों जितना नहीं।’ उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों में कमर के ऊपरी हिस्से पर ज्यादा फोकस किया जाता है।’ उनके इस जवाब से यह बात साफ हो गया कि अलग-अलग रीजनल फिल्म इंडस्ट्री में सीन कितनी अलग होती है।

    तापसी बोलीं- अक्सर पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा जाता है

    इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा से जुड़ी कुछ ऐसी अजीबोगरीब बातें बताईं जो उन्होंने वहां काम करते हुए देखा था। एक्ट्रेस ने कहा कि साउथ में उन्हें अक्सर पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा जाता है और दिक्कत ये है कि निर्देशक आखिर सेट पर किसे यह बात बताते हैं। उन्होंने बताया कि आखिर ये बात कैसे निर्देशक से होते हुए कई क्रू सदस्यों से होकर एक्ट्रेस तक पहुंचते हैं। पन्नू ने इसे लेकर अजीब अनकम्फर्ट करने वाले एहसास पर बातें की। उन्होंने कहा, ‘कल्पना कीजिए कि यह कितना शर्मनाक होगा।’

    ‘जब आप वापस आते हैं तो सब कुछ अलग दिखता है’

    तापसी ने कहा, ‘आप एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं, कोई बीच में से उठकर चला जाता है, सबको ठीक-ठीक पता होता है कि क्या हुआ है। सारे आदमी वहीं बैठे रहते हैं और देखते रहते हैं कि जब आप वापस आते हैं तो सब कुछ अलग दिखता है।’

    सेंशुअलिटी दिखाने के लिए पेट पर नारियल फेंका

    तापसी ने अपनी इस बातचीत में डायरेक्टर के साथ हुए पुराने वाकिये का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर सेंशुअलिटी दिखाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनके पेट पर नारियल फेंका गया था और उन्होंने मजाक में कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मेरे पेट पर नारियल लगने में क्या सेंशुएलिटी है।’ तापसी के इस रिएक्शन पर तेलुगु दर्शकों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया मिली।

    तापसी ने मांग ली थी माफी

    जिस फिल्म निर्माता का उन्होंने जिक्र किया, वह कोई और नहीं बल्कि दिग्गज निर्देशक के. राघवेंद्र राव थे, जो चार दशकों के अपने करियर में एक्ट्रेसेस के खास अंदाज में पेश किए जाने के लिए जाने जाते हैं। आलोचना के बाद, तापसी ने माफी मांगते हुए कहा, ‘मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। खुद का और अपनी पहली फिल्म के साथ हुए संयोग का मजाक उड़ाना चाहती थी… अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं सच में माफी मांगती हूं।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।