• International
  • तारिक रहमान का बांग्लादेश का पीएम बनने के बाद पहला संबोधन, हिंदुओं-बौद्धों को दिलाया बड़ा भरोसा

    ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार रात देश के नाम अपना संदेश दिया है। पीएम के तौर पर अपने पहले संबोधन में उन्होंने देश के सामने खड़ी चुनौतियों और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को बताया है। तारिक ने देश की डेमोक्रेसी को मजबूत करने, कानून व्यवस्था बेहतर करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार रात देश के नाम अपना संदेश दिया है। पीएम के तौर पर अपने पहले संबोधन में उन्होंने देश के सामने खड़ी चुनौतियों और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को बताया है। तारिक ने देश की डेमोक्रेसी को मजबूत करने, कानून व्यवस्था बेहतर करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वादा किया। उन्होंने देश से सांप्रदायिक माहौल खत्म करने और धार्मिक आधार पर कोई भेदभाव ना होने देने का भरोसा दिलाया है।

    तारिक रहमान ने देश के नाम पहले संबोधन में कहा, ‘चाहे कोई मुस्लिम हो, हिंदू हो, बौद्ध हो या ईसाई हो। धर्म से उसकी नागरिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह हम सबका देश है, जिसे हमें मिलकर आगे ले जाना है।’ तारिक का धार्मिक अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना बहुत अहमियत रखता है क्योंकि हालिया महीनों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए हैं।

    अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर देंगे जोर

    तारिक रहमान ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ऐसे समय में आई है, जब देश अस्थिर अर्थव्यवस्था, भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का सामना कर रहा है। ऐसे में बीएनपी सरकार कानून व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण कर लोगों में शांति और सुरक्षा का भाव बहाल करने का काम करेगी।

    तारिक रहमान ने आगे कहा, ‘हमने जनता के अधिकारों को स्थापित करने की प्रतिबद्धता के साथ देश चलाने की जिम्मेदारी ली है। बीएनपी की सरकार इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’ तारिक रहमान ने रमजान शुरू होने की बधाई देते हुए व्यापारियों से इस पवित्र महीने में आम लोगों के लिए कीमतें जायज रखने की अपील की है।

    बीएनपी किसी से भेदभाव नहीं करेगी

    तारिक रहमान ने कहा, ‘आपने नई बनी सरकार को राज करने का मौका देने के लिए बीएनपी को वोट दिया हो या वोट नहीं दिया हो। ये चीजें चुनाव के साथ खत्म हो गई हैं। हमारी सरकार पर एक-एक बांग्लादेश का बराबर हक है। सरकार की ओर से किसी की राजनीतिक राय, धर्म और सोच के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएग।

    तारिक रहमान ने अपनी स्पीच में कहा कि बीएन सरकार देश की सभी संवैधानिक, सरकारी और गैर-सरकारी संस्था तय कानूनों और नियमों के हिसाब से काम करेगी। हम चाहते हैं कि हम अपनी आबादी को एक स्किल्ड वर्कफोर्स में बदलें। इससे यह बड़ी आबादी हमारा ह्यूमन रिसोर्स बन जाएगी। यह देश को दुनिया में अलग जगह दिलाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।