• International
  • तारिक रहमान को लुभाने में जुटा पाकिस्तान, दिल्‍ली या इस्‍लामाबाद सबसे पहले कहां जाएंगे बांग्लादेशी PM?

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान को इस्लामाबाद आने का न्योता दिया है। तारिक रहमान ने मंगलवार, 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पाकिस्तान की ओर से तारिक के शपथ ग्रहण में शामिल हुए शहबाज शरीफ के मंत्री अहसान इकबाल चौधरी ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान को इस्लामाबाद आने का न्योता दिया है। तारिक रहमान ने मंगलवार, 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पाकिस्तान की ओर से तारिक के शपथ ग्रहण में शामिल हुए शहबाज शरीफ के मंत्री अहसान इकबाल चौधरी ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान के फेडरल मिनिस्टर अहसान इकबाल ने कहा है कि तारिक रहमान को आपसी सहमति से तय तारीख पर पाकिस्तान आने का ऑफिशियल न्योता दिया है। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से भी तारिक को दिल्ली आने के लिए इन्वाइट किया गया है। बीएनपी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि तारिक किस देश को पहले विदेशी दौरे के लिए चुनेंगे।

    जियो टीवी के मुताबिक, अहसान इकबाल ने अपने पीएम शहबाज शरीफ के प्रतिनिधि के तौर पर तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उनसे मुलाकात की और चुनाव में जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान सरकार की ओर से तारिक को इस्लामाबाद आने के लिए दावत दी। पाकिस्तान की तारिक को बुलाकर इस्लामाबाद-ढाका की नजदीकी बढ़ाने की कोशिश है।

    पाकिस्तान-बांग्लादेश संबंध

    पाकिस्तान और बांग्लादेश के संबंध ऐतिहासिक रूप से अच्छे नहीं रहे हैं। दोनों मुल्कों में कई मुद्दों पर तनाव रहा है। खासतौर से 1971 में पाकिस्तानी आर्मी के बंगालियों पर किए गए अत्याचार को लेकर ढाका में गुस्सा रहा है। यह तब हुआ था, जब पूर्वी पाकिस्तान (मौजूदा बांग्लादेश) के लोगों ने पाकिस्तान से आजादी के लिए आंदोलन चलाया था।

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश से रिश्ते को सुधारने के लिए हालिया समय में कोशिश की है। खासतौर से अगस्त, 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने और मोहम्मद यूनुस के अंतरिम सत्ता संभालने के बाद इस्लामाबाद ने तेजी से ढाका में अपनी पैठ बढ़ाई है। इस पैठ को पाकिस्तान तारिक रहमान की नई सरकार में भी बनाए रखना चाहता है।

    तारिक को लुभाने की कोशिश में पाकिस्तान

    बीएनपी का रुख पाकिस्तान के लिए नरम माना जाता है। तारिक रहमान की मां खालिदा जिया के शासन में पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्ते अच्छे थे। पाकिस्तान की कोशिश है कि तारिक सरकार से भी संबंधों को बेहतर रखा जाए। हालांकि तारिक रहमान ने भारत और पाकिस्तान से संबंधों में संतुलन बनाने के संकेत दिए हैं।

    बांग्लादेश में करीब दो दशक तक सत्ता से बाहर रही बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी ने इन चुनावों में जबर्दस्त वापसी की है। बीएनपी ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। 299 सीटों पर हुए चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP को 211 सीटों पर जीत मिली हैं। वहीं मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें हासिल हुई हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।