• International
  • तालिबान के साथ खुलकर आया भारत तो बौखलाया पाकिस्‍तान, समझौता एक्‍सप्रेस हमले को लेकर उगला जहर

    इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान की तालिबानी सेना के बीच इस समय जोरदार लड़ाई चल रही है। पाकिस्‍तान के हवाई हमले के बाद से तालिबानी सेना अब पलटवार कर रही है। तालिबान ने पाकिस्‍तान के एक फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। वहीं पाकिस्‍तान ने 130 से ज्‍यादा आतंकियों को मारने का दावा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान की तालिबानी सेना के बीच इस समय जोरदार लड़ाई चल रही है। पाकिस्‍तान के हवाई हमले के बाद से तालिबानी सेना अब पलटवार कर रही है। तालिबान ने पाकिस्‍तान के एक फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। वहीं पाकिस्‍तान ने 130 से ज्‍यादा आतंकियों को मारने का दावा किया है। इस बीच पाकिस्‍तानी वायुसेना ने राजधानी काबुल से लेकर अफगानिस्‍तान के कई शहरों में फिर से बम गिराए हैं। पाकिस्‍तान के इस कायरना हरकत की अभी केवल भारत ने खुलकर आलोचना की है। इससे पाकिस्‍तानी सरकार बौखला गई है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि यह हमला अपने नागरिकों की रक्षा के लिए आतंकियों के खिलाफ किया गया है। वहीं पाकिस्‍तान ने भारत के बयान को खारिज किया है और उल्‍टा नई दिल्‍ली के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

    पाकिस्‍तान ने दावा किया कि उसके पास इस बात के पुख्‍ता सबूत हैं कि भारत बलूच लिबरेशन आर्मी की मदद से पाकिस्‍तान में आतंकी घटनाओं को सपोर्ट कर रहा है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ताहिर अंद्राबी ने मांग की कि तालिबान सरकार अफगान जमीन पर सक्रिय आतंकियों के खिलाफ ऐक्‍शन ले। ताहिर ने यह नहीं बताया कि शहबाज शरीफ क्‍या तालिबान पर बातचीत करने के लिए कतर गए थे। उन्‍होंने कहा कि कतर अगर विवाद को खत्‍म करने में मध्‍यस्‍थता करता है तो वह इसका स्‍वागत करते हैं।

    पाकिस्‍तान ने नहीं दिया आतंकी होने का सबूत

    वहीं, अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक पोस्ट में कहा था, ‘पिछली रात, उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम लोगों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए।’ उन्‍होंने कहा था कि इन हमलों का करारा जवाब दिया जाएगा। इस बीच अंद्राबी ने जोर देकर कहा कि पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान पर ये हमले पूरी प्‍लानिंग के साथ की है। इन हमलों को आतंकी ठिकानों और शिविरों पर किया गया था। बता दें कि इस हमले में तालिबान के मुताबिक 17 से ज्‍यादा लोग मारे गए थे जिसमें महिलाएं और बच्‍चे शामिल हैं। पाकिस्‍तान ने बड़ी संख्‍या में आतंकियों को मारने का दावा किया है। हालांकि पाकिस्‍तान ने आतंकी मारने का कोई सबूत नहीं दिया है। इसीलिए भारत ने पाकिस्‍तान के हमले की कड़ी आलोचना की थी।

    अंद्राबी ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने भी कहा था कि इस्‍लामाबाद में हुए बम विस्‍फोट के दोषियों को कटघरे में खड़ा किया जाए। इससे पहले अफगान‍िस्‍तान में रव‍िवार सुबह पाकिस्‍तानी सेना के हवाई हमलों की भारत ने कड़ी आलोचना की और इसे गैरज‍िम्‍मेदाराना हरकत बताया था। व‍िदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में अफगान इलाके पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है। पाकिस्तानी सेना ने रव‍िवार सुबह अफगान‍िस्‍तान के कथ‍ित आतंकी ठ‍िकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने अफगान‍िस्‍तान के ठ‍िकानों पर हवाई हमले क‍िए।

    भारत ने पाकिस्‍तानी हमले की निंदा की

    पाकिस्‍तान की इस सैन्‍य कार्रवाई में कई महिलाओं-बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक को लेकर मीड‍िया के सवालों का जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा क‍ि रमजान के पव‍ित्र मौके पर पाक‍िस्‍तान की इस हरकत की भारत कड़ी न‍िंदा करता है। उन्‍होंने कहा क‍ि यह पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहर दिखाने की एक और कोशिश है। भारत अफगानिस्तान की सॉवरेनिटी, टेरिटोरियल इंटीग्रिटी और आजादी के लिए अपना सपोर्ट दोहराता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।