• Sports
  • तीन टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अब पाकिस्तान समेत इन पांच पर लटक रही तलवार, कभी भी कट सकता है पत्ता

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के हाथों मिली 61 रनों की करारी शिकस्त ने पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति पैदा कर दी है। टूर्नामेंट अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां कई बड़ी टीमें बाहर होने की कगार पर खड़ी हैं। नेपाल, ओमान और नामीबिया के सफर के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के हाथों मिली 61 रनों की करारी शिकस्त ने पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति पैदा कर दी है। टूर्नामेंट अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां कई बड़ी टीमें बाहर होने की कगार पर खड़ी हैं। नेपाल, ओमान और नामीबिया के सफर के बाद अब सबकी नजरें उन 5 टीमों पर हैं जिनका भविष्य अधर में लटका है।

    पाकिस्तान का नामीबिया से हारते ही कटेगा पत्ता

    पाकिस्तान के लिए 18 फरवरी का दिन निर्णायक होगा। ग्रुप-ए में पाकिस्तान फिलहाल तीसरे स्थान पर है। यदि वे नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच हार जाते हैं, तो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने का उनका सपना यहीं खत्म हो जाएगा। टीम इंडिया से मिली बड़ी हार के बाद उनके मनोबल और नेट रन रेट दोनों पर बुरा असर पड़ा है।

    नीदरलैंड के सामने भारत की चुनौती बनेगी काल!

    ग्रुप-ए की ही दूसरी टीम नीदरलैंड भी खतरे में है। उन्हें अपना अगला मुकाबला अजेय भारतीय टीम के खिलाफ खेलना है। भारत जैसी मजबूत टीम को हराना नीदरलैंड के लिए नामुमकिन जैसा लग रहा है, और इस मैच में एक हार उन्हें सीधे वर्ल्ड कप से बाहर कर देगी।

    आयरलैंड और स्कॉटलैंड का है बुरा हाल

    ग्रुप-बी में आयरलैंड और ग्रुप सी में स्कॉटलैंड की स्थिति काफी नाजुक है। 3 मैचों में केवल 1 जीत के साथ आयरलैंड बाहर होने की कगार पर है। अब एक भी हार उनके ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। दूसरी ओर स्कॉटलैंड के बारे में बात की जाए तो, स्कॉटलैंड ने भी 3 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है। वे पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर जरूर हैं, लेकिन सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए उन्हें अगले मुकाबलों में 2 अहम अंकों की सख्त जरूरत है।

    अफगानिस्तान भी बाहर होने की कगार पर खड़ा

    पिछली बार की सेमीफाइनल टीम अफगानिस्तान के लिए यह वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने जैसा रहा है। अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान अब किसी भी पल टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो सकता है, जो इस सीजन का सबसे बड़ा उलटफेर माना जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।