• Religion
  • तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान, वर्ष 2026 में तीन राशियों को स्पर्श करेंगे बृहस्पति

    मेदिनीय ज्योतिष के प्राचीन ग्रंथो के अनुसार बृहस्पति का जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करना, वक्री, मार्गी होना, जड़-चेतन में विशेष परिवर्तन की सूचना देता है। वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं, 2 जून 2026 में देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गौरतलब है कि बृहस्पति वर्ष 2025 में कुछ समय के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 26, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मेदिनीय ज्योतिष के प्राचीन ग्रंथो के अनुसार बृहस्पति का जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करना, वक्री, मार्गी होना, जड़-चेतन में विशेष परिवर्तन की सूचना देता है। वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं, 2 जून 2026 में देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गौरतलब है कि बृहस्पति वर्ष 2025 में कुछ समय के लिए अपनी उच्च कर्क राशि में थे, फिर दिसंबर 2025 के प्रारम्भ में कर्क राशि से लौटकर मिथुन राशि में प्रवेश कर गए। आगामी जून 2026 के प्रारम्भ में मिथुन राशि से फिर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

    सामान्य गोचर ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार बृहस्पति एक राशि में लगभग 12 महीने यानी लगभग एक वर्ष रहते हैं, परंतु अतिचारी गति के कारण कर्क राशि में 2 जून के प्रवेश के बाद बृहस्पति 31 अक्टूबर 2026 को कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 2026 में बृहस्पति का मिथुन, कर्क और सिंह, तीन राशियों में गोचर बहुत लोगों का भाग्य बदल देगा, 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। गोचर में बृहस्पति देवता जब किसी की जन्म राशि से चतुर्थ, अष्टम एवं द्वादश भाव में गोचर करते हैं, तो वह समय उसे व्यक्ति के लिए कष्टप्रद होता है।

    मिथुन राशि में जब तक देवगुरु बृहस्पति हैं, तब तक मीन राशि के लिए गोचर के बृहस्पति चतुर्थ हैं, वृश्चिक राशि के लिए गोचर के बृहस्पति अष्टम हैं और कर्क राशि के लिए गोचर का बृहस्पति द्वादश भाव में कष्टप्रद है।

    इसी प्रकार से जब बृहस्पति देवता कर्क राशि में अपनी स्वयं की उच्च राशि में 2 जून 2026 में आएंगे तो गोचर ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार मेष राशि से चतुर्थ, धनु राशि से अष्टम एवं सिंह राशि से द्वादश भाव में गोचर के कारण इन राशियों को संघर्ष एवं कष्ट की अधिकता का सामना करना पड़ेगा।

    31 अक्टूबर से जब देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में गोचर करेंगे तो वृष राशि से चतुर्थ, मकर राशि से अष्टम और कन्या राशि से द्वादश भाव में होकर इन राशियों को संघर्ष की अधिकता देंगे।

    अगर जन्मपत्री में ग्रहदशा अच्छी चल रही है तथा जन्मपत्री में शुभ योग हैं एवं अन्य ग्रहों का गोचर शुभ है तो अशुभ स्थान पर देवगुरु बृहस्पति का संचार अधिक पीड़ा नहीं देगा, फिर भी जिनकी जन्मपत्री में बृहस्पति गोचर के अनुसार अशुभ फलदायी हो, तो उस काल अवधि में उन्हें देवगुरु बृहस्पति से संबंधित उपाय कर सावधानी रखनी चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।