• Entertainment
  • तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा 7.63 Cr का अपार्टमेंट, कुछ महीने पहले बताया था कैसे डबल कर रहीं पैसे

    पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के बांद्रा में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। इसकी कीमत 7.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट तेजस्वी ने ‘बे हाइट्स’ में खरीदा है, जो हीरानंदानी डेवलपर्स का अंडर-कंसट्रक्शन प्रोजेक्ट है। CRE Matrix को मिले डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट बे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के बांद्रा में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। इसकी कीमत 7.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट तेजस्वी ने ‘बे हाइट्स’ में खरीदा है, जो हीरानंदानी डेवलपर्स का अंडर-कंसट्रक्शन प्रोजेक्ट है। CRE Matrix को मिले डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट बे हाइट्स की 14वीं मंजिल पर स्थित है। इसमें दो पार्किंग स्पेस हैं और डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अपार्टमेंट का पजेशन नवंबर 2030 तक मिलेगा।

    तेजस्वी प्रकाश के नए अपार्टमेंट की डिटेल

    तेजस्वी प्रकाश ने इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी, 2026 को करवाया था। इसके लिए उन्होंने 38 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई थी। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश ने डेवलपर को 76 लाख रुपये से अधिक की 10% बुकिंग राशि का भुगतान किया है, और बाकी रकम का भुगतान बिल्डिंग को OC लेटर मिलने तक 12 किस्तों में किया जाएगा।

    तेजस्वी प्रकाश की कमाई और निवेश, रियल एस्टेट और सलून बिजनेस

    तेजस्वी प्रकाश की बात करें, तो वह सिर्फ एक्टिंग से ही पैसे नहीं कमाती हैं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के अलावा रियल एस्टेट से भी काफी कमाई कर रही हैं। तेजस्वी ने एक बार भारती सिंह के यूट्यूब चैनल को बताया था कि उन्होंने अलग-अलग बिजनेस में पैसे लगाए हैं और अब उनसे घर बैठे आराम से खूब पैसे कमाती हैं। तेजस्वी ने बताया था कि उनका रियल एस्टेट का बिजनेस है और सलून भी खोला है।

    रियल एस्टेट में पैसे लगाकर करती हैं डबल

    तेजस्वी ने बताया था कि वह अपने खर्चों के लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं और इसलिए महंगी चीजों को खरीदने में पैसे बर्बाद नहीं करतीं। बल्कि उस पैसे को रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी में लगाती हैं, जहां से वह डबल हो जाता है।

    तेजस्वी प्रकाश की नेट वर्थ और फीस

    तेजस्वी ने सलून के अलावा कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में निवेश किया है, जहां से उन्हें काफी किराया आता है। इसके अलावा उनका दुबई में उनकी प्रॉपर्टी है, घर है और गोवा में प्रॉपर्टी में पैसा लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश की नेट वर्थ 20 करोड़ रुपये है। उन्होंने ‘लाफ्टर शेफ्स’ से भी काफी कमाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एक एपिसोड के लिए 2-3 लाख रुपये फीस मिली। तेजस्वी की गिनती टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में की जाती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।