• Business
  • तेजी के साथ खुले शेयर बाजारों में आ गई गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, जान लीजिए वजह

    नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही फाइनेंशियल और एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली के कारण इनमें गिरावट आ गई। सुबह 11.35 बजे बीएसई सेंसेक्स 507.42 अंक यानी 0.61% की गिरावट के साथ 83,226.83 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही फाइनेंशियल और एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली के कारण इनमें गिरावट आ गई। सुबह 11.35 बजे बीएसई सेंसेक्स 507.42 अंक यानी 0.61% की गिरावट के साथ 83,226.83 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 136.60 अंक यानी 0.53% गिरावट के साथ 25,682.75 अंक पर आ गया।

    सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इटरनल, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और एसबीआई के शेयरों में तेजी आई जबकि क्वालिटी वॉल्स, इंडिगो, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी गिरावट आई जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.04 फीसदी तेजी आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.88 फीसदी और निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.22 फीसदी गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी में 0.56% और निफ्टी प्राइवेट बैंक तथा एफएमसीजी में 0.2 फीसदी गिरावट रही।

    ₹4.62 लाख करोड़ फुर्र! शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हाहाकार, सेंसेक्स 1,048 अंक से अधिक गिरा

    रिलायंस के शेयरों में गिरावट

    देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब एक फीसदी गिरावट आई। पिछले सत्र में यह 1441.25 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1441.55 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1426.65 रुपये तक गिरा। रिलायंस का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,611.20 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,115.55 रुपये है। आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी गिरावट आई। 11 बजे यह 0.52% की गिरावट के साथ 1400.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।