बैठक में विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, विश्व व्यवस्था स्पष्ट रूप से एक बड़े परिवर्तन से गुजर रही है। साझा चुनौतियों पर राष्ट्रों के लिए सहयोग करना पहले से कहीं अधिक अनिवार्य है। यह विशेष रूप से आतंकवाद से निपटने के संबंध में है, जहां भारत और स्पेन दोनों पीड़ित रहे हैं। दुनिया को आतंकवाद के जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए।
स्पेनिश कंपनियों का भारत में महत्वपूर्ण उपस्थिति
उन्होंने कहा, स्पेनिश कंपनियों ने भारत में विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी गतिशीलता, इंजीनियरिंग, जल प्रबंधन और स्मार्ट शहरों में महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है। भारतीय कंपनियां भी स्पेन में IT, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटोमोटिव के क्षेत्र में सक्रिय हैं। हम इस व्यावसायिक सहयोग को और गहरा करने की काफी संभावना देखते हैं।
सितंबर तक फाइनल होगा मेड-इन-इंडिया C295 विमान
विदेश मंत्री ने मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा, वडोदरा में एयरबस टाटा C295 फाइनल असेंबली लाइन का संयुक्त रूप से हमारे नेताओं द्वारा अक्टूबर 2024 में उद्घाटन किया गया था। हम उम्मीद कर रहे हैं कि पहला मेड-इन-इंडिया C295 विमान इस साल सितंबर से पहले फैक्ट्री से तैयार होकर बाहर आ जाएगा।
भारत करेगा AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी
AI समिट का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, भारत अगले महीने AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। AI के प्रति हमारा दृष्टिकोण मानव-केंद्रित, समावेशी और इसके जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर केंद्रित है। मुझे लगता है कि यह यूरोप के दृष्टिकोण के बहुत समान है। हमें विश्वास है कि यह वर्ष अधिक संस्थागत और उद्योग-नेतृत्व वाले सहयोग को प्रोत्साहित करेगा।
वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों का भी द्विपक्षीय बैठक में जिक्र किया गया। भारतीय पक्ष ने कहा, विश्व व्यवस्था स्पष्ट रूप से एक गहन परिवर्तन से गुजर रही है। साझा चुनौतियों पर राष्ट्रों के लिए सहयोग करना पहले से कहीं अधिक अनिवार्य है। यह विशेष रूप से आतंकवाद से निपटने के संबंध में है, जहां भारत और स्पेन दोनों पीड़ित रहे हैं। दुनिया को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए।
भारत जैसे देश के साथ रिश्ते मजबूत करने बहुत जरूरी…
वहीं एस. जयशंकर के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान, स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने कहा, दुनिया इन दिनों बहुत मुश्किल समय में है। स्पेन के लिए भारत जैसे देश के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह एक ऐसा देश है जो कि अंतर्राष्ट्रीय कानूनों में विश्वास रखता है, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों को मानता है और बहुपक्षवाद का समर्थन करता है।
जोस मैनुअल अल्बेरेस ने आगे कहा, यूरोपीय संघ के साथ FTA का अंतिम समझौता एक बहुत अच्छा संकेत होगा, जिसे हम आखिरकार आगे बढ़ते हुए देखना चाहेंगे। इसके लिए यह सही समय है। स्पेन और भारत दुनिया की दो सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं और हमारी कंपनियां इससे फायदा उठा रही हैं। हम अपने व्यापार संबंधों को और बढ़ाने भारत में स्पेनिश कंपनियों की मौजूदगी और स्पेन में भारतीय कंपनियों की मौजूदगी की संभावना पर चर्चा करेंगे
स्पेन के राष्ट्रपति आएंगे भारत
स्पेन के विदेश मंत्री ने बताया कि स्पेन के राष्ट्रपति सांचेज जल्द ही एक आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी स्पेन का दौरा कर पाएंगे। उन्होंने कहा, हम यूरोपीय संघ के जरिए, साथ ही बहुपक्षीय क्षेत्र में भी द्विपक्षीय रूप से काम करना जारी रखेंगे। हमें इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव में शामिल होकर बहुत खुशी होगी।














