• Entertainment
  • तेज प्रताप यादव ने बताया क्यों की राजपाल यादव की मदद, कहा- मैं उन्‍हें बहुत पहले से जानता हूं

    राजपाल यादव को जब हाल ही चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा तो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद को खड़े हो गए। सोनू सूद से लेकर गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा और मीका सिंह तक ने एक्टर की आर्थिक मदद की। लालू प्रसाद यादव के बेटे और जन शक्ति जनता


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    राजपाल यादव को जब हाल ही चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा तो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद को खड़े हो गए। सोनू सूद से लेकर गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा और मीका सिंह तक ने एक्टर की आर्थिक मदद की। लालू प्रसाद यादव के बेटे और जन शक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल यादव की मदद को 11 लाख रुपये दिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की मदद से लिए एक कैंपेन शुरू हो गया था। कई सेलिब्रिटीज राजपाल यादव की मदद को आगे आए। अब तेज प्रताप यादव ने बताया है कि उन्होंने क्यों एक्टर की मदद की।

    राजपाल यादव की मदद पर यह बोले तेज प्रताप यादव

    तेज प्रताव यादव ने राजपाल यादव की मदद के बारे में पूछे जाने पर मीडिया से कहा, ‘राजपाल यादव जी से हमारी शुरू से जान-पहचान रही है। तो मुश्किल में फंसे हैं तो मैंने उनकी मदद की। हम ही नहीं, सभी लोगों ने मदद की है उनकी। हम तो लगातार लोगों की मदद करते हैं।’

    राजपाल यादव जी से हमारी शुरू से जान-पहचान रही है। तो मुश्किल में फंसे हैं तो मैंने उनकी मदद की। हम ही नहीं, सभी लोगों ने मदद की है उनकी। हम तो लगातार लोगों की मदद करते हैं।
    राजपाल यादव की मदद पर तेज प्रताप यादव

    2010 से जुड़ा राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला

    मालूम हो कि साल 2010 से जुड़े चेक बाउंस केस में कोर्ट ने राजपाल यादव को सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ एक्टर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी ताकि उन्हें राहत मिल सके और वह पैसे वापस करने के लिए अरेंज कर सकें। पर कोर्ट ने राजपाल यादव की याचिका खारिज कर दी और सरेंडर के लिए चार फरवरी का टाइम दिया था। राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे और सरेंडर के वक्त भावुक हो गए।

    सरेंडर के वक्त फूटकर रोए थे राजपाल यादव, मदद को बढ़े हाथ

    राजपाल यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वह सरेंडर से पहले अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रो पड़े और कहा, ‘सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई उपाय नहीं दिखता सर। यहां हम सब अकेले हैं।’ इसके बाद सोनू सूद एक्टर की मदद को आगे आए और सोशल मीडिया पर सभी से राजपाल यादव की मदद की अपील की थी। वहीं, जेम्स टून म्यूजिक के मालिक राव इंद्रजीत सिंह भी राजपाल यादव की मदद को आगे आए और 1.1 करोड़ रुपये दिए।

    तेज प्रताप यादव ने दिए 11 लाख रुपये

    इसके बाद तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव की मदद के लिए 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा था, ‘मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।’

    अभी तक इन सेलेब्स ने की राजपाल यादव की मदद

    अभी तक जिन सेलेब्स ने राजपाल यादव की चेक बाउंस केस और कर्ज निपटाने में मदद की है, उनमें तेज प्रताप और राव इंद्रजीत सिंह यादव के अलावा सोनू सूद, गुरु रंधावा, गुरमीत सिंह, मीका सिंह, अनूप जलोटा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, डेविड धवन, वरुण धवन, अजय देवगन, सलमान खान और केआरके समेत कई और लोग शामिल हैं। गुरु रंधावा ने तो राजपाल यादव को एडवांस पेमेंट भी दे दी।

    अभी तक किसी ने भी राजपाल यादव की आर्थिक मदद नहीं की है। हमारे खाते में एक भी रुपया नहीं आया है। किसी ने फोन पर भी बात नहीं की है। मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा है, किसी से भीख नहीं मांग रहा है। और सोनू सूद ने मदद के लिए कहा है, तो हमें पूरा भरोसा है कि वह मदद करेंगे।
    राजपाल यादव के भाई श्रीपाल

    राजपाल यादव के भाई बोले- नहीं मिली कोई मदद, खाते में एक रुपया नहीं आया

    जहां राजपाल यादव की पत्नी राधा ने सभी लोगों की मदद का शुक्रिया अदा किया था, वहीं एक्टर के भाई ने मदद के दावों से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि किसी ने भी आर्थिक मदद नहीं की है। अकाउंट में एक रुपया भी नहीं आया है। ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में राजपाल यादव के भाई श्रीपाल ने कहा, ‘अभी तक किसी ने भी राजपाल यादव की आर्थिक मदद नहीं की है। हमारे खाते में एक भी रुपया नहीं आया है। किसी ने फोन पर भी बात नहीं की है। मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा है, किसी से भीख नहीं मांग रहा है। और सोनू सूद ने मदद के लिए कहा है, तो हमें पूरा भरोसा है कि वह मदद करेंगे।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।