• National
  • दलाई लामा ने जीता अपना पहला ग्रैमी, जानें किस कैटेगिरी में मिला ये अवॉर्ड

    नई दिल्ली: तिब्बती बौद्ध धर्म के टॉप आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में दलाई लामा ने अपने एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता है। उनके इस एल्बम का नाम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: तिब्बती बौद्ध धर्म के टॉप आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में दलाई लामा ने अपने एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता है। उनके इस एल्बम का नाम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ है।

    इसके साथ ही, वह के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ पहली बार अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए। ग्रैमी संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है, जो ‘रिकॉर्डिंग अकैडमी’ की ओर से हर साल कलाकारों और तकनीकी पेशेवरों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

    कौन हैं दलाई लामा?

    दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु माने जाते हैं। उनका जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के एक छोटे से गांव में हुआ था। महज दो साल की उम्र में उन्हें दलाई लामा के पुनर्जन्म के रूप में पहचाना गया और तभी से उनका जीवन आध्यात्मिक साधना, करुणा और मानवता के संदेश को समर्पित हो गया।

    नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित हैं दलाई लामा

    दलाई लामा सिर्फ एक धार्मिक गुरु ही नहीं हैं, बल्कि वे शांति, अहिंसा, करुणा और आपसी सद्भाव के वैश्विक प्रतीक भी हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में घूमकर मानव मूल्यों, मानसिक शांति, करुणा और आपसी समझ पर व्याख्यान दिए हैं। साल 1989 में उन्हें तिब्बत के मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से उठाने और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह बहुत बड़ा सम्मान है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।