ट्रंप ने हाल में जापान के साथ ट्रेड डील की घोषणा करते हुए जापानी सामान पर टैरिफ घटाकर 15 फीसदी कर दिया था। लेकिन इसके बदले जापान को अमेरिका में भारी निवेश करना होगा। अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी होवार्ड लुटनिक ने एक बयान में कहा कि ओहियो के पावर प्लांट की वैल्यू 33 अरब डॉलर होगी और यह अमेरिका में नेचुरल गैस पर आधारित सबसे बड़ा प्लांट होगा। इससे सालाना 9.2 गीगावॉट बिजली बनेगी। यह प्रांत की कुल बिजली डिमांड से ज्यादा है। इस फैसिलिटी को जापानी के टेक इनवेस्टर सॉफ्टबैंक ग्रुप की सहायक कंपनी एसबी एनर्जी ऑपरेट करेगी।
Trump Tariff Impact: ट्रंप के टैरिफ का दिखा असर, अमेरिका को भारत के निर्यात में 22% गिरावट, चीन ने दिया सहारा
चीन पर निर्भरता
जापान साथ ही टेक्सस के तट पर स्थित Texas GulfLink की डीपवाटर क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट फैसिलिटी में 2.1 अरब डॉलर निवेश करेगा। इस प्रोजेक्ट से सालाना 20 से 30 अरब डॉलर का क्रूड एक्सपोर्ट होने की उम्मीद है। ट्रंप का दावा है कि टेक्सस में होने वाले जापानी निवेश में एक एलएनजी प्रोजेक्ट भी शामिल है लेकिन लुटनिक के बयान और व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट में इसका जिक्र नहीं है। लुटनिक का कहना है कि जापान के निवेश से जॉर्जिया में सिंथेटिक इंडस्ट्रियल डायमंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाया जाएगा जो सिंथेटिक डायमंड ग्रिट की अमेरिका की 100 फीसदी डिमांड पूरी करेगा।
सिंथेटिक डायमंड ग्रिट को यूज एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन में होता है। अभी अमेरिका इसकी सप्लाई के लिए काफी हद तक चीन पर निर्भर है। हाई-प्रेशर सिंथेटिक डायमंड प्लांट की वैल्यू करीब $600 मिलियन होगी। इसे Element Six ऑपरेट करेगी। इंडस्ट्रियल डायमंड बनाने वाली यह कंपनी De Beers Group का हिस्सा है। De Beers Group दुनिया की सबसे बड़ी हीरा कंपनी है।













