• Entertainment
  • दिल्ली की लापता लड़कियों के बीच ‘मर्दानी 3’ पर उठे सवाल तो YRF ने दिया जवाब, आरोपों से झाड़ा पल्ला

    यशराज फिल्म्स ने उन दावों पर जवाब दिया है, जिनमें कहा जा रहा कि ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन ने दिल्ली में लापता लड़कियों की खबरों को सनसनीखेज तरीके से पेश किया। यह भी कहा गया कि लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या को लेकर पेड प्रमोशन के जरिए और बढ़ावा दिया गया। दिल्ली पुलिस ने भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    यशराज फिल्म्स ने उन दावों पर जवाब दिया है, जिनमें कहा जा रहा कि ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन ने दिल्ली में लापता लड़कियों की खबरों को सनसनीखेज तरीके से पेश किया। यह भी कहा गया कि लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या को लेकर पेड प्रमोशन के जरिए और बढ़ावा दिया गया। दिल्ली पुलिस ने भी कहा था कि यह एक पेड प्रमोशन का हिस्सा था, जिसके जरिए पब्लिक का पूरा ध्यान रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की ओर मोड़ा जा रहा था, जो गायब लड़कियों पर आधारित है। हालांकि, यशराज फिल्म्स ने इन आरोपों से इनकार किया और एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं।

    दरअसल, ‘मर्दानी 3’ के रिलीज होने के बाद से ही दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरें और तेज हो गईं। यह विवाद तब और बढ़ गया, जब सोशल मीडिया पर अचानक दावा किया जाने लगा कि रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ के साथ ही राजधानी दिल्ली में 15 दिनों के भीतर 800 से अधिक लोग लापता हो गए। पिछले हफ्ते ही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज हुई, जिसमें वह 93 गायब हुई लड़कियों की खोज में लगी हैं। इसी फिल्म की रिलीज के बाद दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरें और वायरल हो गईं।

    YRF ने लापता लड़कियों के मुद्दे पर दी सफाई

    अब इस मुद्दे पर YRF ने रिएक्ट किया है। यशराज फिल्म्स के स्पोक्सपर्सन ने ‘स्क्रीन’ से कहा, ‘यशराज फिल्म्स 50 साल पुरानी कंपनी है, जो नैतिकता और पारदर्शिता के मूल सिद्धांतों पर चलती है और उन्हीं के अनुसार काम करती है। सोशल मीडिया पर जो भी आरोप चल रहे हैं, हम उनका खंडन करते हैं। कहा जा रहा है कि ‘मर्दानी 3′ के प्रमोशन के लिए एक संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाया गया, पर ऐसा नहीं है। हम इसका खंडन करते हैं। हमें अपनी अथॉरिटी और संस्थाओं पर पूरा भरोसा है कि वो समय आने पर सभी फैक्ट्स और सच्चाई को सामने ले आएंगे।’

    कहा जा रहा है कि मर्दानी 3 के प्रमोशन के लिए एक संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाया गया, पर ऐसा नहीं है। हम इसका खंडन करते हैं। हमें अपनी अथॉरिटी और संस्थाओं पर पूरा भरोसा है कि वो समय आने पर सभी फैक्ट्स और सच्चाई को सामने ले आएंगे।
    YRF के स्पोक्सपर्सन

    कैसे शुरू हुई 800 लोगों और लड़कियों के लापता होने की खबर?

    दरअसल, सोशल मीडिया पर ‘पीटीआई’ की एक रिपोर्ट वायरल होने लगी, जिसमें दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर बताया गया कि दिल्ली में जनवरी 2026 के पहले 15 दिनों में 800 से अधिक लोग लापता हो गए। उसी के बाद सोशल मीडिया पर खबर फैल गई। लोग बुरी तरह घबरा गए और डर का माहौल पैदा हो गया। वहीं, सोशल मीडिया पर इससे पहले कई और पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिनमें दावा किया जा रहा था कि मुंबई में 36 दिनों में 60 लड़कियां गायब हो गई हैं। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दिल्ली पुलिस को दखल देना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने ऐसी खबरों को भ्रामक बताया था। पुलिस ने लापता लोगों को लेकर किए गए वायरल दावे की जांच की, तो पता चला कि यह अफवाह पैसों के बदले फैलाई गई और एक पेड पोस्ट थी। तब दिल्ली पुलिस ने उन्होंने भी इसे पेड प्रमोशन बताते हुए चेतावनी दी कि जो भी लोग ये अफवाहें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    दिल्ली पुलिस- पैसों के लिए लोगों में डर फैलाना बर्दाश्त नहीं

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि लापता लड़कियों की बात जानबूझकर सोशल मीडिया पर फैलाई गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह काम पैसे देकर एक पेड पोस्ट के जरिए करवाया गया। उन्होंने इस बारे में अपने X अकाउंट पर लिखा कि जब वायरल दावे की जांच की गई तो पता चला कि दिल्ली में लापता होती लड़कियों की संख्या बढ़ने की जो बात है, वह पेड प्रमोशन के जरिए फैलाई गई। पैसों के फायदे के लिए लोगों के बीच डर फैलाना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी लोग ऐसा करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

    वहीं, ‘मर्दानी 3’ की बात करें, तो इसने 8 दिनों में 27.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोडीवाला, मल्लिका प्रसाद और मिखेल यावलकर हैं। इसे अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूसर हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।