बंधक बनाकर पीटा, ज्वेलरी और कैश भी लूटा
सूत्रों के अनुसार अनुरूप गुप्ता दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में कैंटीन चलाते थे। उन्हें एक युवती के जरिए हनी ट्रैप में फंसाया गया। उस युवती ने अनुरूप को मिलने के बहाने बिंदापुर बुलाया। वहां पहले से ही युवती के कई साथी मौजूद थे, जिन्होंने अनुरूप को बंधक बनाकर पिटाई की। उनके पहने गोल्ड जूलरी, कैश लूट लिए और बैंक अकाउंट से मोटी रकम ट्रांसफर करने का प्रेशर दिया। ट्रांजेक्शन में फेल होने और डर के कारण उनका किडनैप करके उत्तर प्रदेश में ले जाकर हत्या कर दी। बॉडी को टुकड़ो में नदी में बहा दिया।
पुलिस ने नदी से बरामद किए शरीर के टुकड़े
ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज जतिन नरवाल ने बताया पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बिंदापुर थाने में दर्ज गुमशुदगी की जांच करते हुए पुलिस जब जांच करती हुई मथुरा पहुंची, तो वहां नदी से शरीर के टुकड़े बरामद हुए। रविवार शाम वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजन बॉडी लेकर दिल्ली रवाना हो गए।














