• Crime
  • दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की पत्नी ‘ब्लैकमेलर गैंग’ की सरगना, राजधानी में सामने आया चौंकाने वाला केस

    नई दिल्ली: कथित रूप से रिश्वत लेने की विडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस वालों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले तीसरे गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। दावा है कि इस गैंग की सरगना हरियाणा के समालखा की पूजा उर्फ स्नेहा मलिक (32) है, जिसका पति दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है। पुलिस ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कथित रूप से रिश्वत लेने की विडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस वालों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले तीसरे गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। दावा है कि इस गैंग की सरगना हरियाणा के समालखा की पूजा उर्फ स्नेहा मलिक (32) है, जिसका पति दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है। पुलिस ने इसके दो अन्य सहयोगी समालखा के सचिन (35) और सुल्तानपुरी के आमिर चौधरी उर्फ सिकंदर (33) को भी गिरफ्तार किया है। यह गिरोह 3 साल से काम कर रहा था, जो अब तक 100 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस वालों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये डकार चुका है।

    डीसीपी (क्राइम) संजीव कुमार यादव के मुताबिक, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक गैंग ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए विडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख 20 हजार रुपये की वसूली करने की शिकायत दी थी। एसीपी संजय नागपाल की देखरेख में बनी इंस्पेक्टर अरुण सिंधू की लीडरशिप में बनी SI अमित चौधरी, ASI गौरव त्यागी, शशिकांत, रविंदर भाटी और हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार की टीम ने जांच शुरू की। सरगना पूजा गैंग के मेंबर सचिन, सुमित और एक अन्य लड़की के साथ दिल्ली आती थी। ट्रैफिक स्टाफ की स्पाई कैमरों से रोड पर पैसे लेते हु विडियो बनाती थी। सचिन एडिट कर इसे रिश्वत लेने जैसा बनाता था। आमिर चौधरी अफसरों को भेजने की धमकी देता था।

    कॉन्स्टेबल पति भी शक के दायरे में

    पुलिस अफसरों के मुताबिक, सरगना पूजा का चेहरा किसी भी पीड़ित पुलिस वाले ने आज तक नहीं देखा था। वह जबरन वसूली के लिए अपने गैंग की लड़कियों को भेजती थी, जिनका चेहरा ढका हुआ होता था। पूजा ने कॉल करने के लिए अलग नंबर ले रखे थे। वह इस पूरे सिंडिकेट को बैकग्राउंड में रह कर चला रही थी। शक है कि इस पूरे सिंडिकेट के पीछे पूजा का सिपाही पति भी हो सकता है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस गैंग के अन्य मेंबरों की तलाश भी कर रही है।

    3 गिरोह के 15 आरोपियों को दबोचा

    करीब एक दशक से दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मोटी रकम ऐंठने में सक्रिय 3 गिरोह के 15 मेंबरों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। ब्लैकमेल करने वाले भजनपुरा के राजकुमार उर्फ राजू मीणा के गैंग पर मकोका लगाया है । अपने स्टीकर बना ट्रांसपोर्टर्स और ड्राइवरों को बेचने वाले जीशान अली गैंग को भी दिसंबर 2025 में पकड़ा गया। गैंग के बेचे स्टीकर लगी गाड़ियों को रोकने वाले ट्रैफिक पुलिस वालों के खिलाफ कंप्लेंट कर ब्लैकमेल किया जाता था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।