• Crime
  • दिल्ली में फिल्म ‘स्पेशल-26’ जैसी फर्जी ED रेड, ITBP का अधिकारी भी पहुंचा साथ, नौकरानी निकली मास्टरमाइंड

    नई दिल्ली: फिल्म स्पेशल-26 में अक्षय कुमार जांच एजेंसी की फर्जी टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर छापा मारता है और वहां से माल जब्त करने की बात बताकर सोना-चांदी और कैश लेकर वहां से टीम के साथ फरार हो जाता है। ये एक फर्जी छापेमारी और असली लूट होती है। ठीक ऐसा ही कारनामा अब


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: फिल्म स्पेशल-26 में अक्षय कुमार जांच एजेंसी की फर्जी टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर छापा मारता है और वहां से माल जब्त करने की बात बताकर सोना-चांदी और कैश लेकर वहां से टीम के साथ फरार हो जाता है। ये एक फर्जी छापेमारी और असली लूट होती है। ठीक ऐसा ही कारनामा अब देश की राजधानी दिल्ली में सामने आया है, जहां एक परिवार के घर पर ईडी का छापा पड़ा। आरोपी ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने अब उन्हें ढूंढ निकाला।

    फर्जी रेड का यह मामला साउथ दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का है। यहां फिल्मी अंदाज में फर्जी ED रेड डालकर लूट की साजिश का खुलासा हुआ है। डॉ. रेखा देवी ने ननद पूजा रावत के साथ मिलकर मालिक के घर नकली रेड करवाई और लाखों की जूलरी पर हाथ साफ करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    4-5 लाख रुपये भी साथ ले गए

    साउथ ईस्ट की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या सिंह के मुताबिक, 10 फरवरी को यूनिफॉर्म पहने कुछ लोग खुद को ED अफसर बताकर घर में घुसे, बिना वॉरंट तलाशी ली, बुजुर्ग दंपती के मोबाइल छीन लिए और जूलरी-कैश डाइनिंग टेबल पर रखवाया। बुजुर्ग महिला उषा सब्बरवाल ने वकील पोते को फोन कर दिया, जिसके बाद आरोपी चार-पांच लाख रुपये लेकर भाग निकले।

    आरोपी महिला का पति ITBP में

    जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को शिकायत दर्ज हुई। पुलिस सीसीटीवी के जरिये गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 तक पहुंची। छापेमारी में फेक वायरलेस बॉक्स, आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट की यूनिफॉर्म, आई कार्ड, एक्सपायर लाइसेंसी पिस्टल घड़ियां बरामद हुई। पूजा का पति प्रकाश ITBP में कॉन्स्टेबल है। उसके साथ ही दो अन्य आरोपी भी फरार हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।