• National
  • दिल्ली में राहुल-कनिमोई की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर बनी बात?

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डीएमके संसदीय दल की नेता कनिमोई के बीच बुधवार को दिल्ली में हुई मुलाकात हुई। हालांकि, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के अहम मुद्दों पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दोनों नेताओं ने उन राजनीतिक और संगठनात्मक मसलों पर चर्चा की, जिन्हें


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डीएमके संसदीय दल की नेता कनिमोई के बीच बुधवार को दिल्ली में हुई मुलाकात हुई। हालांकि, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के अहम मुद्दों पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दोनों नेताओं ने उन राजनीतिक और संगठनात्मक मसलों पर चर्चा की, जिन्हें आगे सुलझाया जाना है। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर कोई ठोस बातचीत नहीं हुई और न ही कांग्रेस को मिलने वाली सीटों की संख्या पर चर्चा हुई।

    सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कनिमोई से कहा कि सीट डिस्कशन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा चुनी गई टीम बातचीत करेगी। डीएमके फिलहाल कांग्रेस के लिए सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा करने के पक्ष में नहीं दिख रही है।

    पिछले चुनाव में कांग्रेस को मिली थी 25 सीटें

    पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को डीएमके गठबंधन के तहत 25 सीटें दी गई थीं, जबकि इस बार डीएमके पहले ही कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट देने की प्रतिबद्धता जता चुकी है।

    सत्ता में भागीदारी चाहती है कांग्रेस

    कांग्रेस की ओर से यह बात पहले ही साफ की जा चुकी है कि अगर अगला विधानसभा चुनाव जीतकर गठबंधन दोबारा सत्ता में लौटता है, तो वह सरकार में हिस्सेदारी की मांग करेगी। हालांकि डीएमके की तरफ से अब तक इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, डीएमके अध्यक्ष, सीएम एम. के. स्टालिन और राहुल गांधी के बीच रिश्ते बेहतर माने जाते हैं, लेकिन अभिनेता विजय की पार्टी के गठन से राज्य में नए समीकरण बन रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।