दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश अमेरिका इस लिस्ट में 13वें नंबर पर है। नॉर्वे उससे आगे 11वें नंबर पर है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रिया 15वें, यूके 16वें और फिनलैंड 17वें नंबर पर है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला चीन देश आर्थिक रूप से सबसे मजबूत देशों की लिस्ट में 19वें नंबर पर है। फ्रांस इस लिस्ट में 20वें, साउथ कोरिया 23वें, स्पैन 25वें, इटली 28वें, रूस 31वें, चेक गणराज्य 33वें, हंगरी 34वें, तुर्की 44वें और स्लोवेनिया 46वें नंबर पर है।
चीन और भारत खींच रहे ग्लोबल इकॉनमी की गाड़ी, अमेरिका छूट गया कहीं पीछे, देख लीजिए आंकड़े
भारत की रैंकिंग
आर्थिक रूप से सबसे मजबूत देशों की लिस्ट में भारत 47वें नंबर पर है। हालांकि भारत दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी है। साथ ही भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही बड़ी इकॉनमी है। लेकिन इस लिस्ट में भारत कई देशों से पीछे है। इस लिस्ट में ब्राजील, इजिप्ट, मेक्सिको, अर्जेंटीना, साउथ अफ्रीका, ईरान, कजाकस्तान, बांग्लादेश, केन्या और यूक्रेन जैसे देश भारत से पीछे हैं।













