18 सेकंड के AI Video में बड़े बंदरों पर भारी पड़ा Punch
पंच का एआई वीडियो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @Pediavenir अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें छोटा सा पंच, जू के बड़े और मोटे-मोटे बंदरों पर भारी पड़ रहा है। वह उन पर लात-मुक्कों से बरसात कर रहा है। यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो बनाने के लिए किस एआई टूल का इस्तेमाल किया गया है। यह OpenAI का सोरा या गूगल का वीडियो जेनरेशन टूल हो सकता है।
2026 में और रियल हुए AI वीडियो
साल 2026 में AI वीडियो इतने अधिक रियल हो गए हैं कि असली और नकली में फर्क कर पाना मुश्किल है। पंच का वीडियो देखने के बाद पहली नजर में विश्वास करना मुश्किल होता है कि वीडियाे एआई से बनाया गया है।
क्या है पंच की कहानी?
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जापान की इचिकावा सिटी के एक चिड़ियाघर में पिछले साल पैदा हुए बंदर ‘पंच’ को उसकी मां ने तुरंत छोड़ दिया। बाद में जू के लोगों ने उसे बड़ा किया। पंच को एक सॉफ्ट टाय दिया जिससे वह खेल सके। रिपोर्टों के अनुसार, थोड़ा बड़ा होने पर पंच ने अपनी मां और दूसरे बंदरों से घुलने-मिलने की कोशिश की तो बाकी बंदरों ने उसे भगा दिया। इससे जुड़े वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर छा गईं। अब पंच का एआई वीडियो बना दिया गया है, जिसमें वह किसी हीरो की तरह बाकी बंदरों से मुकाबला कर रहा है।













