• International
  • दुबई पर मिसाइल और ड्रोन हमला, बुर्ज-अल-अरब और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नुकसान, ईरान के निशाने पर क्यों UAE?

    दुबई/तेहरान: अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई को निशाना बनाया गया है। ईरान ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक अटैक ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    दुबई/तेहरान: अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई को निशाना बनाया गया है। ईरान ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक अटैक ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर कहा, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक ड्रोन को रोका गया था। उसका मलबा बुर्ज अरब के बाहरी हिस्से से टकरा गया, जिससे हल्की आग लग गई।

    दुनिया का पहला सेवन-स्टार होटल

    गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने का मौत की खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। बयान में आगे कहा गया कि सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और घटना पर काबू पा लिया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बुर्ज अल-अरब पाल के आकार की एक इमारत है, जिसने खुद को दुबई की पहचान के रूप में जोड़ लिया है। इसके दुनिया का पहला सेवन-स्टार होटल भी कहा जाता है। हालांकि, होटल अपने प्रचार में इसका इस्तेमाल नहीं करता है।

    दुबई एयरपोर्ट पर भी हमला

    इसके अलावा द पाम होटल और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया है। दुबई के मीडिया ऑफिस ने एक्स पर लिखा कि दुबई इंटरनेशनल के एक कॉन्कोर्स को एक घटना में मामूली नुकसान हुआ, जिसे जल्दी से काबू कर लिया गया। इसने बताया कि घटना में चार लोग घायल हुए हैं। दुबई मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा टूरिज्म और ट्रेड हब है। इसका एयरपोर्ट दुनिया के सबसे बिजी ट्रैवल हब में से एक है।

    ईरान ने UAE पर दागे 137 मिसाइल और 209 ड्रोन

    संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि ईरान उसे इलाके में 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे, जिसमें से ज्यादातर को डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। ईरान ने अबू-धाबी, दुबई और कतर की राजधानी दोहा पर मिसाइलें दागी हैं। ईरानी हमलों के चलते एयरलाइंस ने शनिवार को पूरे मिडिल ईस्ट में उड़ानें रोक दीं, जिसमें दुबई और अबू धाबी से आने-जाने वाली फ्लाइट भी शामिल थीं।

    ईरान क्यों कर रहा पड़ोसियों पर हमला?

    शनिवार को इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने अप्रत्याशित रूप से बड़े पैमाने पर पड़ोसी देशों के ऊपर हमले किए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि ईरान इन पड़ोसियों पर एक रणनीति के तहत हमले कर रहा है। यूएई और कतर जैसे देश मध्य पूर्व में अमेरिका के बड़े सहयोगी है। तेहरान का मानना है कि हमलों के बाद इन देशों की सरकारें अमेरिका पर दबाव बनाएंगा जिससे ईरान पर हमलें रुकेंगे। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि खाड़ी देश ने ईरानी हमलों के बावजूद अमेरिका पर दबाव न बनाने की नीति अपनाई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।