टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई साल से दुबई के कई जाने-माने बिल्डर्स भारतीय ग्राहकों को टारगेट कर रहे हैं। इनमें Emaar, DAMAC, Sobha, Danube, Nakheel और Dubai Holding शामिल हैं। दुबई में प्रॉपर्टीज की कीमत 2.5 से 3 करोड़ रुपये से शुरू होती हैं और इनका अच्छा-खासा किराया मिल जाता है। ये साउथ मुंबई और गुरुग्राम के मुकाबले सस्ती हैं। कई भारतीय रियल्टी कंपनियों ने भी यूएई में अपना बिजनेस शुरू किया है और वहां प्रोजेक्ट डेवलप कर रहे हैं।
दुबई के रियल एस्टेट मार्केट पर होगा ईरान-इजरायल युद्ध का असर! भारतीयों ने लगाया है जमकर पैसा
प्रवासियों का शहर
डेन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान साजन दुबई को लेकर ग्राहकों की चिंताओं को ज्यादा तूल नहीं देते हैं। उनका कहना है, ‘अभी रियल एस्टेट मार्केट में फंडामेंटल स्ट्रक्चरल शिफ्ट से ज्यादा सेंटिमेंट का ज्यादा प्रभाव दिख रहा है। अभी यह कहना मुश्किल है कि लंबे समय में इसका क्या प्रभाव होगा। इस तरह के घटनाक्रम से अस्थाई अनिश्चतता हो सकती है, लेकिन ओवरऑल फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं।’
कई रियल एस्टेट कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा संकट का कारण बायर्स शॉर्ट टर्म में कुछ डिस्काउंट की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दुबई को प्रवासियों के लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में देखा जाता रहा है और यहां टैक्स भी बहुत कम है। यही कारण है कि दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। इस शहर में करीब 90% प्रवासियों की है।












