• Business
  • दुबई रियल एस्टेट में छाया बॉलीवुड का ग्लैमर, फिल्मी सितारे बेच रहे रेगिस्तान में सपनों का महल

    नई दिल्ली: दुबई… यूएई का वह शहर जो अपनी चकाचौंध और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए वर्ल्ड फेमस है। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) से लेकर कृत्रिम द्वीप पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) तक यहां है। यहां कई भारतीयों ने कारोबार में बड़ा नाम कमाया है। वहीं दूसरी ओर काफी भारतीयों का सपना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दुबई… यूएई का वह शहर जो अपनी चकाचौंध और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए वर्ल्ड फेमस है। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) से लेकर कृत्रिम द्वीप पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) तक यहां है। यहां कई भारतीयों ने कारोबार में बड़ा नाम कमाया है। वहीं दूसरी ओर काफी भारतीयों का सपना दुबई में बसने और वहां प्रॉपर्टी खरीदने का भी है।

    ऐसे में दुबई के रियल एस्टेट डेवलपर्स बॉलीवुड सितारों का सहारा ले रहे हैं। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक वे अपने प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने, भारत और विदेशों में बसे भारतीय खरीदारों तक अपनी पहुंच बढ़ाने और आने वाले सालों में सप्लाई बढ़ने की चिंताओं को कम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। यानी दुबई के रियल एस्टेट में बॉलीवुड का ग्लैमर पूरी तरह छा गया है। लक्जरी वॉटरफ्रंट घरों से लेकर मिडिल क्लास के घरों तक, सेलिब्रिटी टाई-अप्स ब्रांडिंग और मांग पैदा करने का एक अहम जरिया बन गए हैं। दुबई आने वाले समय में बड़ी संख्या में नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के पूरा होने की तैयारी कर रहा है। अगले तीन वर्षों में लगभग 3,00,000 नए घरों के पूरा होने की उम्मीद है।
    दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए DDA से जुड़ी ये जानकारी

    कौन-कौन बॉलीवुड स्टार छाया?

    1. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

    • हाल के महीनों में कई बड़े डेवलपर्स ने प्रमुख हिंदी फिल्म अभिनेताओं को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। वे सपनों जैसी जीवनशैली को प्रॉपर्टी की बिक्री से जोड़ रहे हैं।
    • दुबई के सबसे बड़े निजी डेवलपर्स में से एक DAMAC Properties ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे सितारों को अपने लग्जरी आवासीय प्रोजेक्ट्स के लिए साइन किया है।
    • ये प्रोजेक्ट्स खासकर अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इस साझेदारी का मकसद भारत में DAMAC की पहचान को मजबूत करना है, जो दुबई रियल एस्टेट के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है।
    • यह उनके प्रोजेक्ट्स को सिर्फ प्रॉपर्टी निवेश के बजाय जीवनशैली से जुड़े वैश्विक संपत्ति के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

    2. शाहरुख खान

    • डेन्यूब प्रॉपर्टीज (Danube Properties) ने अपने एक नए कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए शाहरुख खान को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
    • यह साझेदारी Danube की दक्षिण एशिया के एंड-यूजर्स (जो खुद इस्तेमाल करते हैं) और निवेशकों को टारगेट करने की रणनीति के अनुरूप है। दक्षिण एशिया में खान की लोकप्रियता हर आय वर्ग और हर जगह के लोगों के बीच है।

    3. संजय दत्त और कार्तिक आर्यन

    • डेन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान सज्जन (Rizwan Sajan) ने बताया कि सालों से डेन्यूब ने संजय दत्त और कार्तिक आर्यन जैसे कई प्रमुख हस्तियों के साथ मिलकर काम किया है।
    • इस ग्रुप ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज ब्रेट ली को भी अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

    4. ऋतिक रोशन

    • लग्जरी प्रॉपर्टी पर फोकस करने वाले इम्तियाज डेवलपमेंट्स (Imtiaz Developments) ने अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ साझेदारी की है।
    • इम्तियाज डेवलपमेंट्स अपने प्रोजेक्ट्स को डिजाइन-आधारित, प्रीमियम लाइफस्टाइल पेशकश के रूप में पेश कर रहे हैं।

    फिल्मी सितारों का फायदा

    Harish Bijoor Consults Inc. के फाउंडर Harish Bijoor कहते हैं कि रियल एस्टेट अक्सर फिल्म सितारों की प्रसिद्धि का फायदा उठाता है, जबकि खेल सितारे प्रॉपर्टी डेवलपमेंट से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आज, मुझे लगता है कि किसी प्रॉपर्टी का बिना किसी सेलिब्रिटी के समर्थन के ज्यादा मूल्य नहीं है। किसी प्रॉपर्टी का ‘डॉग टैग’ असल में एक फिल्म स्टार का उसका समर्थन है। विदेश में प्रचारित की जाने वाली कई प्रॉपर्टीज, जो भारतीय प्रवासियों को आकर्षित करती हैं, दो प्रमुख धर्मों से जुड़ी हैं: क्रिकेट और बॉलीवुड।’ उन्होंने कहा कि जहां क्रिकेटर रियल एस्टेट एंडोर्समेंट से बचते हैं, वहीं अभिनेता अक्सर प्रॉपर्टी को बढ़ावा देते हैं क्योंकि उनकी भागीदारी प्रॉपर्टी की पहुंच को और अधिक व्यापक बनाने में मदद करती है।

    वहीं रिजवान सज्जन ने कहा, ‘फिल्मी सितारों के साथ डील करने का उद्देश्य उन ग्राहकों से जुड़ना है जो दुबई में निवेश करना चाहते हैं और इसके तेजी से बढ़ते बाजार और बढ़ते किराये की आय का लाभ उठाना चाहते हैं। हमारे पास विभिन्न देशों के लोग हैं, इसीलिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर दोनों को शामिल करना समझदारी है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।