• National
  • देश के अंदर और बॉर्डर सुरक्षा के लिए बढ़ा बजट, पिछले की तुलना में इतना ज्यादा

    नई दिल्लीः देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की चौकसी को और मजबूत करने के लिए बजट 2026-27 में गृह मंत्रालय को 2.55.233 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह रकम पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22,023 करोड़ रुपये ज्यादा है। सरकार का मकसद आतंकी हमलों पर रोक, सीमा पार से घुसपैठ रोकना और समय


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्लीः देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की चौकसी को और मजबूत करने के लिए बजट 2026-27 में गृह मंत्रालय को 2.55.233 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह रकम पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22,023 करोड़ रुपये ज्यादा है। सरकार का मकसद आतंकी हमलों पर रोक, सीमा पार से घुसपैठ रोकना और समय पर सटीक खुफिया जानकारी हासिल करना है। इससे सीमाओं पर फेंसिंग, और आधुनिक तकनीक के जरिए निगरानी को और मजबूत किया जाएगा। बीते साल 2025-26 में गृह मंत्रालय को 2,33,210 करोड़ रुपये मिले थे।

    सीएपीएफ को सबसे बड़ा हिस्सा

    गृह मंत्रालय के कुल बजट में से 1,73,802 करोड़ रुपये पुलिस मद में दिए गए हैं। इससे CRPF, BSF और ITBP जैसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को मजबूत किया जाएगा।पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन और म्यांमार से लगती सीमाओं पर फेंसिंग, एंटी ड्रोन सिस्टम और आधुनिक निगरानी उपकरण लगाए जाएंगे। नक्सलवाद खत्म करने में अहम भूमिका निभा रही CRPF को 38,517 करोड़ रुपये मिले हैं, जो पिछली बार से 3,370 करोड़ रुपये ज्यादा है। बीएसएफ को 29,567 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

    आईबी पर खास फोकस

    खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो को 6,782 करोड़ रुपये दिए गए है, जो पिछले बजट से 2,889 करोड़ रुपये अधिक है। बजट में दिल्ली पुलिस को और सशक्त बनाने के लिए अधिक पैसा पैसा दिया दिया गया है। दिल्ली पुलिस का बजट 11,931 करोड़ से बढ़ाकर 12,503 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस को 9,925 करोड़ रुपये मिले है, जो पिछले साल से 600 करोड़ रुपये ज्यादा है। बजट में एसपीजी के बजट में भी 10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

    घुसपैठ रोकने की कोशिश

    बजट में गृह मंत्रालय को ज्यादा फंड देकर देश की आतंरिक और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। घुसपैठ रोकने और ऑपरेशन सिंदूर के बाद संदिग्ध ड्रोन को गिराने के लिए बॉर्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए जा रहे है। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सरकार गंभीर है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।