• Entertainment
  • दोस्त अजित पवार की पत्नी के लिए नाना पाटेकर का फटा कलेजा, बोले- हम भी दुखी, पर उनका दर्द पहाड़ जैसा

    28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत चार लोगों का बारामती के पास प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। इस घटना ने पूरे देश को तगड़ा झटका दिया था और शोक की लहर दौड़ गई थी। जिसे भी खबर मिली, वह अजित पवार के घर की ओर दौड़ पड़ा था। उस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत चार लोगों का बारामती के पास प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। इस घटना ने पूरे देश को तगड़ा झटका दिया था और शोक की लहर दौड़ गई थी। जिसे भी खबर मिली, वह अजित पवार के घर की ओर दौड़ पड़ा था। उस घटना को लगभग एक महीना हो गया है और अजित पवार का परिवार सदमे में है, खासकर पत्नी सुनेत्रा पवार का बुरा हाल है। एक्टर नाना पाटेकर हाल ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा और परिवार से मिलने गए थे। नाना पाटेकर का अजित पवार और उनके परिवार के साथ बहुत ही पुराना और खास रिश्ता था। और जब अजित पवार की मौत हुई तो नाना पाटेकर बुरी तरह टूट गए थे। उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला और अजित पवार के परिवार से मिलने पहुंचे थे। हाल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की।

    नाना पाटेकर बोले- सुनेत्रा का दर्द पहाड़ जैसा, खुद ही सहना होगा

    नाना पाटेकर ने ‘एएनआई’ को दिए इंटरव्यू में अजित पवार के परिवार, खासकर पत्नी सुनेत्रा द्वारा झेले जा रहे दुख के बारे में कहा कि इसे बाहर के लोगों के साथ पूरी तरह से शेयर नहीं किया जा सकता। वह बोले, ‘उन्हें जिस दुख का सामना करना पड़ रहा है, उसे कोई और साझा नहीं कर सकता। हम भी दुखी हैं, लेकिन उनका दर्द पहाड़ जैसा है। उन्हें इसे खुद ही सहना होगा। इस क्षति के साथ-साथ, डिप्टी सीएम के रूप में उनके द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों को भी अब उन्हें संभालना होगा। इसमें समय लगेगा। आप जो भी सवाल पूछ रहे हैं, उससे आपको लगता है कि मैं सर्वज्ञानी व्यक्ति हूं। मैं तो बस एक साधारण इंसान हूं।’

    उन्हें जिस दुख का सामना करना पड़ रहा है, उसे कोई और साझा नहीं कर सकता। हम भी दुखी हैं, लेकिन उनका दर्द पहाड़ जैसा है। उन्हें इसे खुद ही सहना होगा। इस क्षति के साथ-साथ, डिप्टी सीएम के रूप में उनके द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों को भी अब उन्हें संभालना होगा। इसमें समय लगेगा।
    अजित पवार की पत्नी के लिए ANI से नाना पाटेकर

    प्लेन क्रैश की जांच पर यह बोले नाना पाटेकर

    प्लेन क्रैश की जांच के बारे में पूछे जाने पर नाना पाटेकर ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। उन्हें सच्चाई का पता चल जाएगा।सवाल उठ रहे हैं, और जवाब जरूर मिलेंगे। पवार परिवार क्या फैसला लेता है, यह उनका निजी मामला है। मैं उनके दुख में उनके साथ खड़ा हूं।’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। उन्हें सच्चाई का पता चल जाएगा।सवाल उठ रहे हैं, और जवाब जरूर मिलेंगे। पवार परिवार क्या फैसला लेता है, यह उनका निजी मामला है। मैं उनके दुख में उनके साथ खड़ा हूं।
    प्लेन क्रैश की जांच के सवाल पर नाना पाटेकर

    VSR पर DGCA का एक्शन, 4 प्लेन किए गए ग्राउंड, मिलीं कई खामियां

    उधर, बारामती के प्लेन क्रैश मामले में DGCA ( नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पर कड़ा एक्शन लिया है। DGCA ने VSR के 4 लियरजेट प्लेन ग्राउंड कर दिए। बारामती वाले हादसे के बाद जब स्पेशल सेफ्टी ऑडिट किया गया, तो VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI विमानों में फ्लाइट ऑपरेशंस, एयर सेफ्टी और एयरवर्दीनेस से जुड़ी कई खामियां मिली हैं। मालूम हो कि 28 जनवरी को VSR का लियरजेट 45 (VT-SSK) विमान बारामती के पास क्रैश हो गया था, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। उसी के बाद इस कंपनी का सेफ्टी ऑडिट करवाया गया था।

    अजित पवार संग दोस्ती पर यह बोले नाना पाटेकर

    नाना पाटेकर की अजित पवार के साथ एक दशक पुरानी दोस्ती थी और काफी गहरा रिश्ता था। इस बारे में एक्टर ने बताया, ‘मैं दादा को तब से जानता हूं, जब वो 19 या 20 साल के थे। उन्होंने उस समय पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया था। आज जब कोई बड़ा आदमी बन जाता है, तो कई लोग दावा करते हैं कि वह उन्हें जानते थे, लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए ऐसी बातें कहने का कोई मतलब नहीं है। मायने रखता है उनका अविश्वसनीय सफर- उनकी शुरुआत से लेकर इतने महत्वपूर्ण पद तक पहुंचने का सफर। मैं उन्हें हमेशा याद करूंगा। वो मेरे बहुत प्यारे दोस्त थे, मेरे लिए छोटे भाई जैसे थे।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।