• Entertainment
  • ‘द केरल स्टोरी 2’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, फाड़े और जलाए गए पोस्टर्स तो स्क्रीनिंग हुई कैंसिल

    विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 ‘ कोर्ट के डिवीजन बेंच की तरफ से स्टे हटने के बाद 27 फरवरी की देर शाम तक थिएटर्स में रिलीज कर दी गई। इसके ट्रेलर के आने के बाद से ही विवाद हो रहा था। हालांकि न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 ‘ कोर्ट के डिवीजन बेंच की तरफ से स्टे हटने के बाद 27 फरवरी की देर शाम तक थिएटर्स में रिलीज कर दी गई। इसके ट्रेलर के आने के बाद से ही विवाद हो रहा था। हालांकि न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार, 28 फरवरी को कन्नूर में फिल्म की निर्धारित स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई।

    एजेंसी के मुताबिक, DYFI के कार्यकर्ताओं नें विरोध प्रदर्शन के दौरान थिसूर फन मूवीज थिएटर के पास लगे फिल्म के पोस्टरों पर जलता हुआ कोयला फेंक दिया। इस प्रोटेस्ट को थिसूर जिला समिति के सचिव के.एस. रुस्सल राज लीड कर रहे थे। नतीजन सिनेमाघरों के बाहर फिल्म के पोस्टर फाड़े और जलाए गए, जिससे झड़पें हुईं और ऑर्गनाइजर्स को लोगों के टिकट के पैसे लौटाने पड़े।

    ‘द केरल स्टोरी 2’ की स्क्रीनिंग कैंसिल

    फिल्म के विरोध में संगठन ने मार्च निकाला था। फिल्म की कहानी तीन नौजवान लड़कियों पर आधारित है। जिनका उनके बॉयफ्रेंड धर्म परिवर्तन करा देते हैं। अब थिएटर्स में दर्शकों कि कमी के कारण शोज कैंसिल किए गए। थिएटर के मैनेजमेंट ने रिफंड प्रॉसेस शुरू कर दिया है और पुष्टि की है कि अब मॉल के अंदर कोई भी लाइव स्क्रीनिंग नहीं होगी। तिरुवनंतपुरम के मॉल ऑफ त्रावणकोर स्थित सिनेपोलिस में भी ऐसा हुआ है। जहां विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म के शोज कैंसिल कर दिए गए।

    ‘द केरल स्टोरी 2’ के बारे मे मेकर्स की राय

    फिल्ममेकर्स का कहना है कि साल 2023 में आई फिल्म की तरह ये भी सच्ची घटना पर आधारित है। लेकिन कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं और इसकी रिलीज रोकने की मांग कर रहे हैं। जबकि विपुल शाह ने कहा, ‘न तो हमारी फिल्म, न मैं, न ही मेरी टीम के सदस्य केरल राज्य के खिलाफ हैं। ये जमीन तो भगवान की अपनी है। ये खूबसूरत राज्य है। लेकिन अगर यहां कुछ गलत हो रहा है तो वो चीज बस चीज मैं लोगों के नोटिस में ला रहा हूं।’

    रोक हटने पर बोले थे विपुल शाह

    फिल्म की रिलीज पर से रोक हटने पर प्रोड्यूसर ने कहा था, ‘अब, हाई कोर्ट के आदेश के बाद आगे चर्चा का कोई मतलब नहीं है। माननीय जजों को CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के काम करने के तरीके में कोई कमी नहीं मिली। मैं एक बात साफ करना चाहता हूं। आम तौर पर किसी फिल्म की सेंसर स्क्रीनिंग में पांच लोगों की कमिटी होती है। हालांकि, इस फिल्म के लिए, केरल के दो सोशल वर्कर्स समेत आठ लोग थे, ताकि यह पक्का किया जा सके कि राज्य से जुड़ी कोई गलत जानकारी न हो।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।