• Entertainment
  • धनुष को मिला ₹20 करोड़ का लीगल नोटिस, प्रोडक्शन हाउस ने 10 साल पुराने प्रोजेक्ट को लेकर दी चेतावनी

    ‘तेरे इश्क में’ एक्टर धनुष कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनको 20 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस मिला है। एक्टर और फिल्ममेकर के खिलाफ थेंनंडल फिल्म्स ने एक प्रोजेक्ट में देरी करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की है। बताया है कि साल 2016 में उन्होंने एक प्रोजेक्ट साइन किया था लेकिन उससे वह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘तेरे इश्क में’ एक्टर धनुष कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनको 20 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस मिला है। एक्टर और फिल्ममेकर के खिलाफ थेंनंडल फिल्म्स ने एक प्रोजेक्ट में देरी करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की है। बताया है कि साल 2016 में उन्होंने एक प्रोजेक्ट साइन किया था लेकिन उससे वह बाद में बाहर हो गए, जिस कारण वह मुआवजे के तौर पर 20 करोड़ रुपये मांग रहे हैं।

    नोटिस के मुताबिक, प्रोडक्शन कंपन थेंनंडल फिल्मस ने दावा किया है कि धनुष ने साल 2016 में उनकी फिल्म ‘नान रुद्रन’ साइन की थी। लेकिन बाद में वह इससे बाहर हो गए थे। लेकिन बैनर से वादा किया कि वह उनके प्रोडक्शन के साथ दूसरी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और उसमें एक्ट भी करेंगे।

    धनुष पर फिल्म पूरी न करने का आरोप

    प्रोडक्शन कंपनी ने कहा कि उन्होंने धनुष के वादे पर भरोसा करते हुए, प्री-प्रोडकेशन के खर्चे और एवडांस पेमेंट के तौर पर 20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। साथ ही नागार्जुन और एसजे सूर्या को भी इस फिल्म का हिस्सा होने पर उन्हें भुगतान भी कर दिया। लेकिन ये फिल्म बीच में रुक गई क्योंकि धनुष ने फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट ही मुहैया नहीं कराई और अपनी डेट्स भी दूसरे प्रोजेक्ट्स को दे दी और ये मूवी कम्पलीट नहीं की।

    धनुष को मिली कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    लीगल नोटिस एडवोकेट ए चिदंबरम की तरफ से जारी किया गया है, जिसमें थेंनंडल फिल्मस ने एक्टर को एक हफ्ते का समय दिया है। पूछा है कि वह बताए क्या 2026 के अंत कर वह इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे या नहीं। और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं को कंपनी के खर्च किए गए 20 करोड़ रुपये दे और साथ ही 1 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर अलग से दें। अगर चीजें ठीक नहीं होतीं तो भविष्य में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

    ‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन

    बता दें कि धनुष को आखिरी बार आनंद एल राय की डायरेक्टेड ‘तेरे इश्क में’ कृति सेनन के अपोजिट देखा गया था। ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 65 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 161.96 करोड़ रुपये, भारत में नेट 116.71 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 138.96 करोड़ रुपये किया था। ओवरसीज भ 23 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

    मृणाल ठाकुर संग धनुष का रिश्ता

    मृणाल ठाकुर संग धनुष के डेटिंग की अफवाहें हैं। दोनों की बीच में AI जेनरेटेड शादी की फोटो भी वायरल हुई थी। दोनों ने कभी इस पर रिएक्ट नहीं किया। एक्टर के एक करीबी सूत्र ने जरूर इन खबरों को फर्जी बताया था और कहा था कि वह दूसरी शादी नहीं करेंगे। दोनों बेटों की परवरिश में व्यस्त हैं। वहीं, मृणाल ने कहा था, ‘मैं सच में प्रार्थना करती हूं और आशा करती हूं कि हर किसी को अपनी लाइफ में प्यार मिले।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।