दिसंबर 2025 में चीन के निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 6.6% की बढ़ोतरी हुई। यह अर्थशास्त्रियों के अनुमानों से बेहतर था। आयात में भी 5.7% की वृद्धि देखी गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल चीन पर भारी टैरिफ लगाया था। इससे अमेरिका को निर्यात में भारी गिरावट आई। लेकिन चीन ने दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप जैसे अन्य बाजारों को निर्यात बढ़ाकर इसकी भरपाई कर ली।
चीन पर रहम, भारत पर सितम… टैरिफ को लेकर अमेरिका का रवैया अलग-अलग क्यों?
कैसे बढ़ा निर्यात?
2025 में चीन का अमेरिका को निर्यात 20% गिर गया लेकिन अफ्रीका को निर्यात में 26% की वृद्धि हुई। इसी तरह दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को चीन का निर्यात 13%, यूरोपीय संघ को 8% और लैटिन अमेरिका को 7% बढ़ गया। कंप्यूटर चिप्स और अन्य उपकरणों की मजबूत वैश्विक मांग ने चीन के निर्यात को बढ़ावा दिया। इसके अलावा कार निर्यात में भी पिछले साल वृद्धि देखी गई। जानकारों का कहना है कि इस साल चीन के निर्यात में करीब 3 फीसदी बढ़ोतरी होगी।













