• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर ने अपनी सबसे महंगी फिल्म ‘प्रलय’ पर लगाया दांव, जानिए उनकी अब तक की बिग बजट फिल्में

    रणवीर सिंह ने साल 2025 में ‘धुरंधर’ से इतिहास रच दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और कई रिकॉर्ड्स बनाए। 280 करोड़ के बजट वाली ‘धुरंधर’ ने जहां देशभर में 838.32 करोड़ कमाए, तो दुनियाभर में 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। अब इस बंपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अपनी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह ने साल 2025 में ‘धुरंधर’ से इतिहास रच दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और कई रिकॉर्ड्स बनाए। 280 करोड़ के बजट वाली ‘धुरंधर’ ने जहां देशभर में 838.32 करोड़ कमाए, तो दुनियाभर में 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। अब इस बंपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अपनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म पर दांव लगाने जा रहे हैं, जिसका नाम ‘प्रलय’ है। रणवीर की ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है, जिसकी शूटिंग वह पहले ही खत्म कर चुके थे, और अब इसके बाद वह जिस अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, उसका नाम ‘प्रलय’ है। इसकी कहानी और कास्ट की डिटेल्स यहां बता रहे हैं। साथ ही जानिए रणवीर के करियर की सबसे महंगी फिल्में कौन सी रही हैं:

    ‘प्रलय’ में रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन

    रणवीर सिंह अब जिस फिल्म पर काम शुरू करेंगे, उसका नाम ‘प्रलय’ है। यह एक जॉम्बी एपोकैलिप्स कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें रणवीर के अलावा कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। कल्याणी पिछले साल वैम्पायर फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्र’ में नजर आई थीं। इस फिल्म को समीर नायर और हंसल मेहता प्रोड्यूस करेंगे, जबकि डायरेक्टर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता हैं। बतौर डायरेक्टर ‘प्रलय’ उनकी पहली फिल्म होगी। जय मेहता ने इससे पहले 2024 में आई ‘लुटेरे’ और ‘स्कैम 1992’ सीरीज को को-डायरेक्ट किया था।

    इस साल शुरू हो सकती है शूटिंग, ‘प्रलय’ के प्रोड्यूसर भी रणवीर

    ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह इस साल ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं, क्योंकि वह फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से निकल चुके हैं। जब वह इस फिल्म का हिस्सा थे, तो इसी की शूटिंग शुरू करने वाले थे, पर अभी ‘प्रलय’ के अलावा रणवीर ने कोई और प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है। इस फिल्म से रणवीर सिंह बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं। वह ‘प्रलय’ को अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    ‘प्रलय’ का बजट 300 करोड़, तगड़े VFX और स्पेशल इफेक्ट्स

    बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ‘प्रलय’ में प्रॉफिट शेयर का भी हिस्सा बनेंगे यानी फिल्म को रिलीज होने पर जो भी मुनाफा होगा, उसमें एक हिस्सा रणवीर का भी होगा। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। चूंकि यह जॉम्बी एपोकैलिप्स वाली फिल्म है, तो जाहिर है इसमें VFX, प्रोडक्शन के डिजाइन और स्पेशल इफेक्ट्स पर भी अच्छा-खासा खर्चा होगा। हालांकि, अभी जिस तरह रणवीर का करियर ग्राफ और ‘धुरंधर’ की परफॉर्मेंस रही है, उसे देखकर लगता है कि ‘प्रलय’ का बजट आसानी से वसूल हो जाएगा और तगड़ा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेगी।

    रणवीर सिंह की अभी तक की तगड़े बजट वाली जो फिल्में रही हैं, वो हैं:

    फिल्म का नाम फिल्म का बजट
    धुरंधर 250 से 300 करोड़ रुपये
    धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) 250 से 300 करोड़ रुपये
    पद्मावत 215 करोड़ रुपये
    83 270 करोड़ रुपये
    सर्कस 100 से 200 करोड़ रुपये
    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 100 से 200 करोड़ रुपये
    बाजीराव मस्तानी 100 से 200 करोड़ रुपये

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।