• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ के Box Office पर 50 द‍िन, लगातार 7 हफ्ते करोड़ में कमाई, 3.5 Cr लोग देख चुके हैं फिल्म!

    रणवीर सिंह की धुरंधर ने आज शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के साथ ही जहां अब इस फिल्‍म के 90-95% शोज छ‍िन गए हैं, वहीं बीते 49 दिन में इस फिल्‍म ने वो इतिहास रच दिया है, जो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्‍क‍ि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह की धुरंधर ने आज शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के साथ ही जहां अब इस फिल्‍म के 90-95% शोज छ‍िन गए हैं, वहीं बीते 49 दिन में इस फिल्‍म ने वो इतिहास रच दिया है, जो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्‍क‍ि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए एक नज़ीर है। आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी ‘धुरंधर’ अब तक के सिनेमाई इतिहास की सबसे आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। दिलचस्‍प बात यह है कि 49वें दिन भी इसने बॉक्‍स ऑफिस पर करोड़ में कमाई की है। हालांकि, अब जब इसके पास शोज ही नहीं बचे हैं, तो जाहिर तौर पर 50वें दिन से कमाई गिरने वाली है। ‘धुरंधर’ की सफलता किसी जादू से कम नहीं है। बात सिर्फ रिकॉर्ड बनाने की नहीं है। लगातार 7 हफ्तों तक सिनेमाघरों में दर्शकों को बांधे रखना, 49 दिन लगातार करोड़ में कमाई करते रहना, वो भी सिर्फ एक भाषा में रिलीज होकर, यह ऐसा कारनामा है, जो आज से पहले किसी फिल्‍म ने नहीं किया है।

    रणवीर सिंह, अक्षय खन्‍ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्‍टारर ‘धुरंधर‘ ने अपने कंटेंट और कलाकारों की दमदार अदाकारी के बल पर यह साबित किया है कि दर्शक की राय कितनी मायने रखती है। रिलीज से पहले 9.23 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग के साथ सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्‍म ने पहले दिन 28.00 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन इसके बाद वर्ड ऑफ माउथ के बूते कमाई हर दिन बढ़ती चली गई। फिर चाहे वीकेंड हो या वीकडेज। ‘धुरंधर’ ने सब धुआं-धुआं कर दिया।

    ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 49

    sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 49वें दिन ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को भी 1.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। देश में इसने शानदार 830.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि ग्रॉस कलेक्‍शन 996.30 करोड़ रुपये है। यह हिंदी बाजार में किसी भी दूसरी फिल्‍म की अब तक की सबसे अध‍िक कमाई है। इसने अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिसने अब तक हिंदी पट्टी में सबसे अध‍िक 812.14 करोड़ रुपये कमाए थे।

    ‘धुरंधर’ की 49 द‍िन में बजट से 296% अध‍िक कमाई

    ‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए वो उदाहरण भी बनी, जिसने सभी सर्किट में धूम मचाई है। अपने असाधारण 50 दिन लंबे रन तक। यह सबसे अध‍िक मुनाफ कमाने वाली फिल्‍म भी बनी। इसका बजट 280 करोड़ रुपये है, जबकि सिर्फ देश में कमाई से 550.50 करोड़ रुपये का मुनाफ कमाया है। सात हफ्तों में इस फिल्‍म ने अपने बजट से 296% से अध‍िक की कमाई की है। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सिंगल-लैंग्वेज फिल्म है।

    ‘धुरंधर’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन

    घरेलू बाजार के अलावा ओवरसीज में भी इसने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सिंगल-लैंग्वेज फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। 49 दिनों में ‘धुरंधर’ ने विदेशों में 294.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि देश और विदेश मिलाकर 1290.30 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

    7 हफ्तों में ऐसे बढ़ती गई ‘धुरंधर’ की कमाई

    • पहला हफ्ता – ₹ 207.25 करोड़
    • दूसरा हफ्ता – ₹ 253.25 करोड़
    • तीसरा हफ्ता – ₹ 172 करोड़
    • चौथा हफ्ता – ₹ 106.5 करोड़
    • पांचवां हफ्ता – ₹ 51.25 करोड़
    • छठा हफ्ता – ₹ 26.35 करोड़
    • सातवां हफ्ता – ₹ 13.9 करोड़

    49 द‍िनों में 3.5 करोड़ से अध‍िक फुटफॉल

    फुटफॉल के मामले में भी ‘धुरंधर’ ने ऐतिहासिक पारी खेली है। यह अब COVID-19 महामारी के बाद हिंदी में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओरिजिनल बॉलीवुड फिल्म बन गई है। सिनेमाघरों में 3.65 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने यह फिल्‍म देखी है। दर्शकों की यह जबरदस्त भीड़, फिल्म की यूनिवर्सल अपील, मास कनेक्ट और रिपीट वैल्यू को दिखाती है, क्‍योंकि बड़ी संख्‍या में दर्शकों ने कई बार फिल्‍म को देखा है।

    बॉक्स ऑफिस फेनोमेनन, ‘धुरंधर’ ने सेट क‍िया बेंचमार्क

    सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे होने के साथ, ‘धुरंधर’ सिर्फ कमाई नहीं, बल्‍क‍ि सही मायने में दर्शकों की पसंद से बनी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर है। कास्ट की जबरदस्त परफॉर्मेंस, स्केल-ड्रिवन एक्शन और ‘धुरंधर पार्ट 2‘ के बढ़ते क्रेज ने फिल्म को एक कल्चरल और बॉक्स ऑफिस फेनोमेनन बना दिया है, जो आने वाली फिल्मों के लिए अब एक बेंचमार्क है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।