दरअसल सिंगर जैस्मिन सैंडलस के दिल्ली में आयोजित एक हालिया कॉन्सर्ट में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसके बाद सिंगर ने इसे इग्नोर करने की बजाय एक बड़ा एक्शन लिया। बताया गया है कि उन्होंने अपने ही कॉन्सर्ट में देखा कि कुछ लड़कियों को कुछ लोग परेशान कर रहे हैं और ये देखते ही उन्होंने अपना ये शो जारी रखने से इनकार कर दिया।
सिक्यॉरिटी से जैस्मिन ने की डिमांड
सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में जैस्मीन सिक्यॉरिटी से इस मामले में आगे आने को कहती हैं और उन दोनों आदमियों को इवेंट से बाहर निकालने की बात करती दिख रही हैं। वो कहती हैं, ‘सिक्यॉरिटी क्या आप कृपया इन दोनों आदमियों को यहां से हटा सकते हैं? ये इन महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।’
‘अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सेफ फील नहीं करेंगी’
इसी के साथ जैसे ही उन्होंने अपनी और बात आगे रखी, उन्होंने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पंजाबी सिंगर स्टेज पर कहती दिख रही हैं, ‘अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सेफ फील नहीं करेंगी तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।’
लोगों ने कहा- जैस्मिन को सल्यूट है
‘धुरंधर’ की सिंगर जैस्मिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही लोग उनकी तारीफ में उतरने लगे। एक ने कहा, ‘जैस्मिन सैंडलस को बहुत सम्मान, जिन्होंने शो से ऊपर सेफ्टी को प्रायॉरिटी दी, कॉन्सर्ट एक सेफ जगह पर होनी चाहिए, न कि वहां जहां खतरा हो।’ एक अन्य ने कहा, ‘जैस्मिन सैंडलस को सल्यूट, जिन्होंने सही समय पर आवाज उठाई। दर्शकों में मौजूद महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से बढ़कर कोई और चीज जरूरी नहीं है। कलाकारों का अपने मंच का इस्तेमाल करके हैरसमेंट के खिलाफ आवाज़ उठाना एक सशक्त संदेश देता है कि ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इवेंट में आयशा खान भी शामिल हुईं
बता दें कि इस इवेंट में जैस्मीन के साथ आयशा खान भी शामिल हुईं। आयशा ने क्रिस्टल डिसूजा के साथ ‘शरारत’ गाने में परफॉर्म किया था। कॉन्सर्ट वाले एक वीडियो में आयशा कहती नजर आ रही हैं, ‘मैं स्टेज पर आकर सारे स्टेप्स भूल गई। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं हमेशा जैस्मीन से कहती हूं कि वह गॉड चाइल्ड हैं।’
‘धुरंधर’ पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज
यहां बता दें कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया। ‘धुरंधर’ ने देश भर में 838 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड इसनें 1304.5 करोड़ का कलेक्शन किया। रणवीर, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।
जैस्मिन का पहला गाना, ‘मुस्कान’ 2007 में रिलीज़ हुआ
जैस्मिन कौर सैंडलस का जन्म 1985 में जालंधर , पंजाब, भारत में एक पंजाबी सिख लबाना परिवार में हुआ था। 12 या 13 की उम्र में वह और उनका परिवार कैलिफोर्निया चले गए, जहां वो वेस्ट कोस्ट म्यूजिक से प्रेरित हुईं। उनका पहला गाना, ‘मुस्कान’ 2007 में रिलीज़ हुआ। उनके एल्बम ‘द डायमंड’ से , ने दुनिया भर में बड़ी सफलता हासिल की। साल 2012 में, उनका पहला स्टूडियो एल्बम ‘गुलाबी सोनी म्यूजिक कंपनी’ द्वारा लॉन्च किया गया था । उन्होंने इस एल्बम में रैपर बोहेमिया के साथ काम किया।













