• Entertainment
  • ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ से डरे ‘पेड्डी’ के मेकर्स! राम चरण की फिल्म पोस्टपोन, ‘डकैत’ की रिलीज भी टली

    आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कारनामा करके दिखाया और कितनी ब्लॉकबस्टर कमाई की, यह सभी ने देखा। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो ग्लोबली नंबर वन फिल्म बन गई। अब इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। फिल्म के टीजर ने एक्साइमेंट को और बढ़ा दिया है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कारनामा करके दिखाया और कितनी ब्लॉकबस्टर कमाई की, यह सभी ने देखा। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो ग्लोबली नंबर वन फिल्म बन गई। अब इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। फिल्म के टीजर ने एक्साइमेंट को और बढ़ा दिया है। और ऐसा लग रहा है कि बाकी फिल्ममेकर्स ‘धुरंधर 2’ से टकराना नहीं चाहते और शायद इसीलिए अपनी फिल्मों की रिलीज आगे बढ़ा रहे हैं। तभी तो खबर है कि जहां राम चरण की ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है, वहीं अदिवी शेष स्टारर ‘डकैत’ की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। पहले ये दोनों फिल्में मार्च में रिलीज होने वाली थीं, पर अब अप्रैल में रिलीज होंगी ताकि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से टकराना न पड़े।

    पहले बात राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की। यह 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, पर अब 30 अप्रैल को रिलीज होगी। मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए ‘पेड्डी’ से राम चरण का नया पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें वह लंबे बालों, घनी दाढ़ी, खून से सने चेहरे और धूल में लिपटे रफ-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं।

    ‘पेड्डी’ अब 30 अप्रैल को होगी रिलीज, मेकर्स का ऐलान

    भीड़ के बीच खड़े राम चरण की दमदार मौजूदगी एक पावरफुल, मास अपील वाले किरदार की ओर इशारा करती है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘उसके आने की तारीख बदल सकती है, लेकिन उसकी जबरदस्त ताकत और जज़्बा नहीं। Peddi वर्ल्डवाइड रिलीज 30 अप्रैल 2026.’

    माना जा रहा है कि ‘पेड्डी’ को ‘धुरंधर 2’ के कारण पोस्टपोन किया गया है। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हो रही है और इसके एक हफ्ते बाद 27 मार्च को ‘पेड्डी’ रिलीज होने वाली थी। अब पहले पार्ट ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा गया और 58 दिन बाद भी सीमित शोज में लाखों में कमाई कर रही है, तो सोचिए ‘धुरंधर 2’ के साथ कोई भी अपनी फिल्म को रिलीज कर नुकसान क्यों उठाना चाहेगा? हालांकि, यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ जरूर ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 19 अप्रैल को आमने-सामने होंगी। इसे साल 2026 का पहला सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है।

    अदिवी शेष की ‘डकैत’ भी पोस्टपोन, 10 अप्रैल को रिलीज
    वहीं, अदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत’ भी पहले 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होने वाली थी, पर अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ को देखते हुए कन्फर्म किया है कि अब ‘डकैत’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का फाइनल शेड्यूल 3 फरवरी को ही खत्म हुआ है। ‘डकैत’ को शेनिल देव डायरेक्ट कर रहे हैं। बतौर डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप भी हैं। यह तेलुगु के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।