• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ OTT: खराब क्वालिटी पर उठे थे सवाल, मेकर्स ने सुधारी गलती, दूर कर दी फैंस की शिकायत

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म OTT पर आ चुकी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू डब में ये फिल्म जैसे ही स्ट्रीम हुई, फैंस निराश हो गए।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म OTT पर आ चुकी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू डब में ये फिल्म जैसे ही स्ट्रीम हुई, फैंस निराश हो गए। मेकर्स से लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक की जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद बड़ा कदम उठाया गया और दर्शकों की परेशानियों को दूर करने की कोशिश की गई।

    दरअसल, ‘धुरंधर’ जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, कुछ लोगों ने ‘ए’ रेटेड फिल्म में अपशब्दों को म्यूट करने पर आपत्ति जताई। किसी ने 9 मिनट की अवधि कम करने पर निंदा की। कइयों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कलर ग्रेडिंग को लेकर निराशा जताई। उनका कहना है कि सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म की तुलना में ओटीटी पर स्ट्रीम मूवी की क्वालिटी घटिया लग रही है।

    ‘धुरंधर’ का ट्रेलर

    शिकायत के बाद कलर में हुआ सुधार!

    पर लोगों की शिकायत के बाद रविवार को फिल्म देखने वाले दर्शकों ने पाया कि नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर फिल्म का नया वर्जन ‘अपडेट’ किया है। ऐसे में फैंस ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि फिल्ममेकर्स ने फिल्म को हाई बिटरेट में अपग्रेड किया है और कलर ग्रेडिंग में सुधार किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘नेटफ्लिक्स ने 12.56 MBPS बिटरेट (AV1 कोडेक) के साथ धुरंधर का नया वर्जन जारी किया है। शुरुआती वर्जन 1.79 MBPS का था।’ दूसरे ने कहा, ‘कलर ग्रेडिंग काफी बेहतर है।’

    काटा 9 मिनट का सीन?

    अब बात करें फिल्म की टाइमिंग की तो जो थिएटर्स में रिलीज हुआ, उसका समय 3 घंटा 34 मिनट था। लेकिन जब मूवी को ओटीटी पर रिलीज किया गया तो इसका समय 3 घंटे 25 मिनट था। यानी 9 मिनट कम। ऐसे में काफी बवाल हुआ, लोग काफी नाराज नजर आए। पर एडिट किया हुआ वर्जन 1 जनवरी 2026 से थिएटर्स में दिखाया जा रहा है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार इसकी नई अवधि 3 घंटा 28 मिनट 56 सेकंड है। इसलिए कुल अवधि में अंतर करीब 4 मिनट का है।

    ‘धुरंधर’ का कलेक्शन

    ‘धुरंधर’ फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन सहित कई स्टार्स हैं। इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। 28 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस मूवी ने 9वें हफ्ते में 836.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1302.5 करोड़ है। ओवरसीज 299 और भारत में 1003.5 का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है।

    धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    पहला हफ्ता 207.25 करोड़ रुपये
    दूसरा हफ्ता 253.25 करोड़ रुपये
    तीसरा हफ्ता 172 करोड़ रुपये
    चौथा हफ्ता 106.5 करोड़ रुपये
    पांचवा हफ्ता 51.25 करोड़ रुपये
    छठा हफ्ता 26.35 करोड़ रुपये
    सातवां हफ्ता 13.9 करोड़ रुपये
    आठवां हफ्ता 5.35 करोड़ रुपये
    कुल कलेक्शन 836.5 करोड़ रुपये

    ‘धुरंधर’ रिलीज डेट?

    इस फिल्म का सीक्वल 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगा। पहले पार्ट के पोस्ट क्रेडिट सीन में दूसरे पार्ट का ऐलान किया गया था। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। कास्ट में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना के अलावा आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन लौट सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में विक्की कौशल का भी नाम आ रहा है, पर ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।