• Entertainment
  • नई OTT रिलीज: साइको सैयां, द ब्‍लफ, संगमरमर, एक्‍यूज्ड! 10 सीरीज और फिल्‍में, वीकेंड में क्‍या देखेंगे?

    फरवरी महीने का यह आख‍िरी वीकेंड OTT के दर्शकों के लिए सुपर से भी ऊपर होने वाला है। ऐसा इसलिए कि इस बार एक ओर जहां 5 नई हिंदी फिल्‍में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा की एक्‍शन फिल्‍म ‘द ब्‍लफ’ और ऑस्‍कर नॉमिनेशन में धूम मचाने वाली ‘वन बैटल आफ्टर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    फरवरी महीने का यह आख‍िरी वीकेंड OTT के दर्शकों के लिए सुपर से भी ऊपर होने वाला है। ऐसा इसलिए कि इस बार एक ओर जहां 5 नई हिंदी फिल्‍में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा की एक्‍शन फिल्‍म ‘द ब्‍लफ’ और ऑस्‍कर नॉमिनेशन में धूम मचाने वाली ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘बुगोनिया’ भी स्‍ट्रीम होगी। यही नहीं, ‘दृश्‍यम’ के मेकर्स की नई साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर सीरीज ‘रोजल‍िन’ भी दस्‍तक देने वाली है। जबकि कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की ‘एक्यूज्ड’ एक इज्जतदार डॉक्टर को रातों-रात समाज से अलग-थलग कर देने की कहानी है।

    इस वीकेंड ओटीटी पर अगस्त्य नंदा और दिवंगत धर्मेंद्र की फिल्‍म ‘इक्कीस’ भी रिलीज हो रही है। श्रीराम राघवन के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी है। इसके अलावा बेनेडिक्ट और सोफी ‘ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2’ में लौट रहे हैं। रवि किशन भी तेजस्‍वी प्रकाश के साथ वेब सीरीज ‘साइको सैयां’ में धूम मचाने आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं, इस हफ्ते की 10 नई OTT रिलीज की लिस्‍ट पर, जिन्‍हें आप वीकेंड में बिंज वॉच कर सकते हैं।

    Psycho Saiyaan (February 25)

    कहां देखें- Amazon MX Player

    ‘साइको सैयां’ एक साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर वेब सीरीज है। कहानी में उज्जैन का रहने वाला शायरी पसंद करने वाला लड़का कार्तिक (अनुद सिंह ढाका) है। उसे चारू (तेजस्वी प्रकाश) से प्‍यार है। कार्तिक को लगता है कि चारू उसकी जिंदगी को पूरी करती है। लेकिन जैसे-जैसे उसकी भावनाएं गहरी होती जाती हैं, मोहब्‍बत की डोर को थामे रखने की जरूरत भी बढ़ती जाती है। वह चारू के पीछे-पीछे शहरों में भटकता है। अपने रास्ते में आने वाले किसी भी इंसान को चैलेंज करता है। लेकिन इस बीच रवि किशन का किरदार एंट्री लेता है, जिसके बाद चीजें अचानक बदल जाती हैं। इस सीरीज में सृष्टि श्रीवास्तव, वरुण भगत, अश्विनी कालसेकर और सुरभि चंदना भी हैं।

    The Bluff (February 25)

    कहां देखें- Prime Video


    प्रियंका चोपड़ा की यह एक्‍शन-थ्र‍िलर फिल्‍म
    सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई है। कहानी के केंद्र में एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बोडेन (प्रियंका चोपड़ा जोनस) है, जो कभी एक खतरनाक समुद्री डाकू रही है। वह अपने हिंसक को पीछे छोड़ केमैन आइलैंड्स में प्यारे पति टी.एच. (इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा), बेटे आइजैक और अपनी ननद एलिजाबेथ (साफ‍िया ओकले-ग्रीन) के साथ शांति से रह रही है। लेकिन कहानी में तब ट्व‍िस्‍ट आता है, जब एर्सेल का पुराना बदनाम साथी कैप्टन कॉनर (कार्ल अर्बन) उससे बदला लेने आता है। एर्सेल अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ना चाहते हुए भी उसे अपना पुराना खूंखार रूप फिर से अपनाना पड़ता है।

    Ikkis (February 26)

    कहां देखें- Prime Video

    अगस्त्य नंदा, जयदीप अहालवत और सबसे अध‍िक दिवंगत धर्मेंद्र की यह आख‍िरी फिल्‍म ‘इक्‍कीस‘, मूल रूप से सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी है। यह रोल अगस्‍त्‍य नंदा ने निभाया है। अरुण खेत्रपाल, महज 21 साल के बाद जब 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में वह शहीद हो गए। परमवीर चक्र अवॉर्ड पाने वाले अरुण खेत्रपाल की यह बायोपिक सिर्फ युद्ध के मैदान में सेंचुरियन टैंक को लीड करने की कहानी नहीं है। यह फिल्‍म एक बूढ़े हो चले पिता की भावुक दास्‍तान है, जो यह मानता है कि उसके बेटे को पाक‍िस्‍तान ने नहीं, युद्ध ने मारा है। धर्मेंद्र ने उनके पिता, ब्रिगेडियर मदन लाल खेत्रपाल का रोल किया है, जो उनकी आखिरी फिल्म भूमिका है। जयदीप अहलावत ने एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर का रोल किया है। श्रीराम राघवन ने ‘इक्‍कीस’ को डायरेक्‍ट किया है।

    Sangamarmar (February 26)

    कहां देखें- JioHotstar

    सूरज बड़जात्‍या के राजश्री प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी ‘संगमरमर’ कई पीढ़ियों की फैमिली ड्रामा सीरीज है। इसका प्‍लॉट 25 साल तक चलता है, जिसमें अमृता (शीन सविता दास) की कहानी है। उसकी जिंदगी परिवार की जिम्मेदारी और आदित्य (सौरभ राज जैन) के साथ प्यार के बीच एक अहम चुनाव से बदल जाती है। वह अपने सपनों के बजाय परिवार की जिम्मेदारी चुनती है। यह सब्र और अटूट प्यार की कहानी है। सीरीज में स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी और फारूक सईद भी हैं।

    Accused (February 27)

    कहां देखें- Netflix

    नेटफ्ल‍िक्‍स की यह नई फिल्‍म लंदन की एक मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) की कहानी है। वह एक नामी डॉक्‍टर है, लेकिन उस पर सेक्शुअल मिसकंडक्ट का आरोप लगता है। इसके बाद डॉ. गीतिका की जिंदगी उलट-पुलट जाती है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, उसके लिए लोगों की राय भी बढ़ती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे यह आरोप उसकी शादी और प्रतिभा रांटा के साथ उसके रिश्‍ते में तनाव पैदा करते हैं। यह फिल्म बेचैनी, शक और दो औरतों के आपसी रिश्‍तों की कहानी कहती है।

    Secret Stories: Roslin (February 27)

    कहां देखें- JioHotstar

    साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर वेब सीरीज ‘सीक्रेट स्‍टोरीज: रोजलिन‘ वैसे तो मूल रूप से मलयालम में बनी है, लेकिन इसे हिंदी में भी स्‍ट्रीम कर सकते हैं। ‘दृश्‍यम’ फ्रेंचाइज के डायरेक्‍टर जीतू जोसेफ इसके शोरनर हैं। सीरीज को सुमेश नंदकुमार ने डायरेक्ट किया है, जो ‘दृश्यम 2’ जैसी फ‍िल्मों में जीतू जोसेफ के असिस्‍टेंट रहे हैं। कहानी रोजलिन (संजना दीपू) की है, जो एक टीनएजर पढ़ाकू लड़की है। रोजलिन को बार-बार बुरे सपने आने लगते हैं। उसे एक हरी आंखों वाला अनजान आदमी दिखता है, जो उसे मारने की कोशिश कर रहा है। रोजलिन जब अपनी मां, शोभा (मीना) को सपनों के बारे में बताती है, तो वह उसे ओवरएक्टिव इमैजिनेशन कहकर नजरअंदाज कर देती है। पिता जॉन (विनीत) के कहने पर वह थेरेपी शुरू करती है। हालात तब बदल जाते हैं, जब जेरी (हक्किम शाह) नाम का एक मेहमान उनके घर आता है। स‍िहरन पैदा करने वाली बात ये कि जेरी वही हरी आंखों वाला इंसान है, जो रोजलिन के सपनों में आता है।

    One Battle After Another (February 26)

    कहां देखें- JioHotstar

    ऑस्‍कर 2026 में 13 नॉमिनेशन पाने वाली, 6 बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली और 4 गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड पाने वाली ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ आख‍िरकार OTT पर रिलीज हो रही है। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने इसमें बॉब का रोल किया है, जो एक पुराना क्रांतिकारी है और अब छिपकर रह रहा है। उसका अतीत धोखे, हिंसा और रेडिकल ग्रुप फ्रेंच 75 के साथ बिताए अनसुलझे गुनाहों से भरा है। लेकिन कहानी में ट्व‍िस्‍ट तब आता है, जब उसका पुराना दुश्मन (शॉन पेन) 16 साल बाद वापस लौटता है। यह दुश्‍मन उसकी बेटी (चेस इनफिनिटी) को किडनैप कर लेता है। बॉब उसे ढूंढने के लिए दौड़ लगाता है। जबकि पिता और बेटी के रिश्‍ते का अतीत भी अनसुलझा सा है। पॉल थॉमस एंडरसन के डायरेक्शन में बनी इस 161 मिनट की ब्लैक कॉमेडी एक्शन ड्रामा में बेनिसियो डेल टोरो और तेयाना टेलर भी हैं।

    Bridgerton season 4 part 2 (February 26)

    कहां देखें- Netflix

    सीजन 4 के पार्ट 1 में एक अजीब प्रपोजल के बाद, सोफी और बेनेडिक्ट प्यार और चाहत की डोर से एक-दूसरे की तरफ खिंचते रहते हैं, लेकिन समाज की ताकत उन्हें अलग कर देती है। शहर के सबसे इज्जतदार परिवारों में से एक का दूसरा बेटा होने के नाते, बेनेडिक्ट जानता है कि एक नौकरानी को पत्नी बनाने का क्या मतलब होता है, फिर भी सोफी को देखते ही वह उलझन में पड़ जाता है। मां की आवाज उसके कानों में गूंज रही है – ‘तुम जो भी चुनो, तुम्हें हमेशा उसके साथ रहना होगा।’ अब बेनेडिक्ट अपने परिवार के प्रति फर्ज और प्यार के बीच फंसा हुआ है। वह यह भी जानता है कि यह सब दोबारा नहीं मिलता।

    Bugonia (February 28)

    कहां देखें- JioHotstar

    ऑस्‍कर 2026 में बेस्‍ट पिक्‍चर समेत 4 नॉमिनेशन पानी वाली ब्‍लैक कॉमेडी थ्र‍िलर फिल्‍म ‘बुगोनिया’ भी OTT पर रिलीज हो रही है। यह अजीब कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट टेडी गैट्ज (जेसी प्लेमन्स) के बारे में है, जो फार्मास्यूटिकल CEO मिशेल (एमा स्टोन) को किडनैप कर लेता है। उसे यकीन है कि मिशेल एक एलियन है जो धरती को खत्म करने का प्लान बना रही है। एक बेसमेंट में बंद, मिशेल अपनी ह्यूमन साइकोलॉजी की जानकारी का इस्तेमाल कर रिहाई के लिए ताना-बाना बुन रही है। लेकिन उसके किडनैप करने वाले कुछ भी मानने को तैयार नहीं हैं। वह मिशेल से मांग करते हैं कि वह उन्हें अपने स्पेसशिप में ले जाए। यह अनबन, दिमाग की लड़ाई में बदल जाती है।

    Black Phone 2 (February 28)

    कहां देखें- JioHotstar

    ‘ब्‍लैक फोन 2’ एक अमेरिकी हॉरर-थ्र‍िलर फिल्‍म है। कहानी में, भाई-बहन फिनी और ग्वेन, अपने दोस्त अर्नेस्टो के साथ, ग्रैबर के पहले शिकारों के बारे में एक रहस्य का पता लगाने के लिए एक विंटर यूथ कैंप में जाते हैं, जिसकी भूतिया मौजूदगी अब कैंप को डराती है। एथन हॉक ‘द ग्रैबर’ के रोल में दोबारा लौटते हैं, जो अब 17 साल के फिनी (मेसन थेम्स) से बदला लेना चाहता है। वह उसकी छोटी बहन ग्वेन (मेडेलीन मैकग्रॉ) को डराता है। 15 साल की ग्वेन को सपनों में काले फोन से कॉल आने लगते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।