• Entertainment
  • नए साल में पवन सिंह ने आलीशान घर में किया गृह प्रवेश, मंदिर में पूजा-पाठ करके दिखाया नया पता-ठिकाना

    भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह को बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। उन्हें फोन आया था, जिसमें उन्हें सलमान खान के साथ मंच पर न आने की चेतावनी दी गई थी। खबरों के मुताबिक, पवन सिंह को एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह को बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। उन्हें फोन आया था, जिसमें उन्हें सलमान खान के साथ मंच पर न आने की चेतावनी दी गई थी। खबरों के मुताबिक, पवन सिंह को एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। फोन करने वाले ने कथित तौर पर पवन सिंह को सलमान खान के साथ मंच शेयर न करने को कहा था। अब, इन धमकियों के बीच भोजपुरी सुपरस्टार अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।

    भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह ने नए साल के मौके पर लखनऊ में घर लिया है और अपने नए घर में शिफ्ट भी हो गए हैं। उन्हें उनकी मां के साथ घर से बाहर निकलते देखा गया। उनके साथ एक सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। पवन सिंह ने गृह प्रवेश से पहले मंदिर में पूजा की, मां के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर नए घर में एंट्री की।

    पवन सिंह की नेट वर्थ

    पवन सिंह का उनके गांव आरा में भी एक आलीशान घर है जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ रहता है। पवन सिंह के हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल नेट वर्थ 16.75 करोड़ से अधिक है। वे बिहार के सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में गिने जाते हैं। पवन सिंह के ज्यादातर गाने सुपरहिट हैं।

    पवन सिंह के पास इन जगहों पर प्रॉपर्टी

    एक्टर के पास मुंबई में चार फ्लैट हैं। उनकी संपत्तियों की लिस्ट में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक आलीशान फ्लैट भी शामिल है। राजनेता-स्टार के पास अपने घर आरा और बिहार के पटना में भी प्रॉपर्टीज हैं।

    पवन सिंह की दो शादियां

    पवन सिंह ने पहली शादी नीलम सिंह से 2014 में की थी, जिनका दुर्भाग्यवश 2015 में निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। पवन सिंह का फिलहाल तलाक पर कानूनी विवाद चल रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।