• Entertainment
  • ‘नागिन 7’ में होंगी सुधा चंद्रन? ‘नयनतारा’ में घोरकामिनी बनकर की एंट्री, कहा- कहानी में ट्विस्ट आएगा

    टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस सुधा चंद्रन चर्चा में हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण। बीते दिनों उन्होंने अपने घर पर माता की चौकी रखी थी, जिसमें वो अजीब हरकतें करने लगी थीं। कहा गया कि उनके ऊपर माता जी आ गई थीं। दूसरी तरफ उन्होंने फेमस ‘नयनतारा’ सीरियल में ‘घोरकामिनी’ बनकर एंट्री की है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस सुधा चंद्रन चर्चा में हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण। बीते दिनों उन्होंने अपने घर पर माता की चौकी रखी थी, जिसमें वो अजीब हरकतें करने लगी थीं। कहा गया कि उनके ऊपर माता जी आ गई थीं। दूसरी तरफ उन्होंने फेमस ‘नयनतारा’ सीरियल में ‘घोरकामिनी’ बनकर एंट्री की है। साथ ही ये भी बताया है कि क्या वो ‘नागिन 7’ का हिस्सा होंगी।

    सुधा चंद्रन ने ‘टेली मसाला’ से बात करते हुए कहा कि अभी तक ‘नागिन 7’ के मेकर्स की तरफ से उन्हें कोई ऑफर नहीं मिला है। इसलिए वो एकता कपूर के इस शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने ये भी बताया कि सारे सीजन में उनकी फेवरेट नागिन मौनी रॉय हैं। उनका चाल-ढाल और आंखें… वो पूरी तरह से नागिन में ढल जाती हैं।

    ‘नयनतारा’ में हुई है एंट्री

    इसके अलावा सुधा की ‘नयनतारा’ सीरियल में एंट्री हुई है। इसमें श्रुति बिष्ट और अर्जुन चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। सुधा कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आई हैं।

    घोरकामिनी बनकर की एंट्री

    सुधा ने ‘घोरकामिनी’ बनकर शो में एंट्री की है। उन्होंने कहा, ‘घोरकामिनी खुद को बुराई की कैटेगरी में नहीं रखती है। उसका मानना है कि दुनिया को फिर से बनाने के लिए उसका टूटना जरूरी है। वो कहती हैं, ‘कहानी के अहम मोड़ पर नयनतारा से जुड़ने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।’

    माता की चौकी से वीडियो वायरल

    कुछ दिनों पहले सुधा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अजीब हरकतें कर रही थीं। उन्होंने घर पर माता की चौकी रखी थी, जिस दौरान उनके ऊपर माता आ गई थीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।