• Entertainment
  • निक जोनस के दिमाग में हर पांच सेकंड में चल रहा प्रियंका चोपड़ा का ये गाना, वीडियो में उन्हें देख बीवी भी हैरान

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की उन जोड़ियों में से एक है जिन्हें लोगों से भरपूर प्यार मिलता है। प्रियंका और निक अक्सर अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर भी करते दिखते हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक प्रियंका चोपड़ा के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की उन जोड़ियों में से एक है जिन्हें लोगों से भरपूर प्यार मिलता है। प्रियंका और निक अक्सर अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर भी करते दिखते हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक प्रियंका चोपड़ा के ‘बेबी डांस स्लोली स्लोली’ को इंजॉय करते दिख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा सुनील ग्रोवर के साथ कपिश शर्मा शो पर इस गाने पर डांस करती दिख रही थीं।

    निक जोनस को बॉलीवुड गानों से खूब लगाव है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक बार खुलासा किया था कि स्टेज परफॉर्मेंस से ठीक पहले उन्हें बॉलीवुड के हिट गाने सुनना पसंद है ताकि उनका मूड बन सके। ‘धुरंधर’ फिल्म के ‘शरारत’, ‘आप जैसा कोई’ और ‘मुझसे शादी करोगे’ जैसे गानों पर उनके वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया।

    ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 4’ के सेट पर प्रियंका ने गाया था

    फिलहाल ऐसा लग रहा है कि ‘नेशनल जीजू’ यहीं रुकने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा के नए गाने पर झूमते हुए देखा गया और इसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस बार, निक ने भी ये माना कि वह प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘बेबी डांस स्लोली स्लोली’ के दीवाने हैं और हर 5 सेकंड में उनका दिमाग यही गा रहा। बता दें कि प्रियंका ने सुनील ग्रोवर के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 4’ के सेट पर ये गाया था।

    प्रियंका उन्हें देख हैरान होती हैं

    एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, प्रियंका के पास बैठे निक जोनस को उसी गाने पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका उन्हें देख हैरान होती हैं और निक मन ही मन उस गाने पर बैठे-बैठे झूम रहे हैं। प्रियंका के साथ वीडियो शेयर करते हुए निक ने लिखा, ‘वकेशन आईज़, साउंड।’

    यह सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड बन गया

    बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा काम से फुर्सत के पल निकाल कर इन दिनों छुट्टियों पर हैं। उनके इस हॉलीडे को ‘बेबी डांस स्लोली स्लोली’ ने और भी यादगार बना दिया है, जिसके गवाह अब फैन्स भी बन चुके हैं। प्रियंका और सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो में इस गाने पर जमकर डांस किया था और तब से यह सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड बन गया है।

    लोग बोले- आपका ये फिल्मी अंदाज मुझे बहुत पसंद आया

    लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। निक के इस रिएक्शन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा, ‘बस करो, हम पहले से ही आपकी टीम में हैं जीजू, आप हर दिन हमारा दिल कैसे जीत सकते हैं।’ वहीं एक और ने कहा, ‘निक, आपका ये फिल्मी अंदाज मुझे बहुत पसंद आया।’ वहीं एक और कमेंट में किसी ने लिखा, ‘उसने जो लुक दिया वो कमाल था।’

    बचपन की तस्वीर के साथ अपनी बेटी मालती की झलक

    इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक और पोस्ट किया था, जिसमें अपने बचपन की तस्वीर के साथ अपनी बेटी मालती की झलक भी शेयर की है। इन झलकियों के साथ उन्होंने लिखा है- ब्लेस्ड।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।