• Sports
  • नीदरलैंड्स से हारते-हारते जीता पाकिस्तान, T20 विश्व कप का बड़ा उलटफेर होते-होते बचा, 19वां ओवर रहा टर्निंग पॉइंट

    कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम ने अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 3 विकेट जीता। पाकिस्तान की टीम यह मुकाबला लगभग हार चुकी थी, लेकिन मैच के 19वें ओवर ने सबकुछ बदल दिया। पाकिस्तान आखिरी दो ओवर में 29 रनों की जरूरत थी और उनके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम ने अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 3 विकेट जीता। पाकिस्तान की टीम यह मुकाबला लगभग हार चुकी थी, लेकिन मैच के 19वें ओवर ने सबकुछ बदल दिया। पाकिस्तान आखिरी दो ओवर में 29 रनों की जरूरत थी और उनके 7 विकेट भी गिर चुके थे, लेकिन 19वें ओवर ने नीदरलैंड्स के लिए सब काम खराब कर दिया और पाकिस्तान की टीम यह मैच जीत गई।

    पहली पारी का हाल

    टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने कप्तान सलमान अली आगा के फैसले को सही साबित किया। नीदरलैंड्स की टीम, जिसने एक समय 12वें ओवर तक 100 रन बना लिए थे, पाकिस्तानी स्पिनर्स के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एक समय इस मैच में ऐसा लग रहा था कि नीजरलैंड्स की टीम बड़ी आसानी के साथ 170 से ज्यादा रन बना लेगी, लेकिन उनकी पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई।

    डच पारी का पतन, 127/4 से 147 रन पर ऑलआउट

    नीदरलैंड्स ने मैच की शुरुआत आक्रामक तरीके से की थी। माइकल लेविट (24) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (37) ने ठोस बल्लेबाजी की, लेकिन मध्यक्रम में अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने शिकंजा कस दिया। नीदरलैंड्स एक समय 170+ के स्कोर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन आखिरी 6 विकेट मात्र 20 रनों के भीतर गिर गए। अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन और स्कॉट एडवर्ड्स जैसे जमे हुए बल्लेबाजों को आउट कर नीदरलैंड्स की कमर तोड़ दी। इसके अलावा सैम अयूब ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह से पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।