• Entertainment
  • नीना गुप्ता को डायरेक्टर ने सेट पर दी थी मां-बहन की गाली, करने पड़े ऐसे रोल, जिनसे हुई शर्मिंदगी

    नीना गुप्ता आज बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। अलग-अलग किरदार निभाकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नीना फिल्मों से लेकर ओटीटी तक की दुनिया में छाई हुई हैं, पर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नीना गुप्ता को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा और ताने सुनने पड़े। करियर में ऐसी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नीना गुप्ता आज बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। अलग-अलग किरदार निभाकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नीना फिल्मों से लेकर ओटीटी तक की दुनिया में छाई हुई हैं, पर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नीना गुप्ता को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा और ताने सुनने पड़े। करियर में ऐसी फिल्में भी करनी पड़ीं, जिनके लिए नीना गुप्ता भगवान से दुआ मांगती थीं कि वो कभी रिलीज न हों। लेकिन एक बार तो ऐसा हुआ था कि नीना गुप्ता को एक डायरेक्टर ने सबके सामने बुरी तरह फटकारा था और मां-बहन की गालियां दी थीं।

    ऐसे रोल्स किए, जिन पर बात में पछताईं, शर्मिंदगी हुई

    66 वर्षीय एक्ट्रेस ने इस बारे में ‘टाइम्स नाऊ’ को दिए इंटरव्यू में बात की। नीना गुप्ता ने उन फिल्मों और किरदारों के बारे में भी बताया, जिन्हें करने के बाद बहुत पछताई थीं। नीना ने उनके बारे में बात करते हुए कहा, ‘”मैंने ऐसे ऐसे काम किए हैं छी मैं घर आके भगवान से प्रार्थना करती थी कि ये पिक्चर ना रिलीज हो। एक में शक्ति कपूर के गैंग की मेंबर थी। उतना ही मेरा रोल था।’

    नीना गुप्ता को डायरेक्टर ने दी थी मां-बहन की गाली

    इसके बाद नीना ने एक फिल्म के सेट का किस्सा बताया, जब डायरेक्टर ने उन्हें गाली दी थी। वह बोलीं, ‘आप सोच भी नहीं सकते, मुझे सेट पर गालियां दी गई हैं। बिना मेरी गलती के मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं। डायरेक्टर ने ये शब्द इस्तेमाल किए। सिचुएशन में फंसी नहीं थी, पैसे चाहिए थे ना। कुछ और मिलता तो ये नहीं करती।’

    नीना गुप्ता का फिल्मी करियर और अवॉर्ड्स

    नीना गुप्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म ‘साथ साथ’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। वह कई इंटरनेशनल फिल्मों का भी हिस्सा रहीं, जिनमें ‘गांधी’, ‘मर्चेंट आइवरी’, ‘द डिसीवर्स’, ‘इन कस्टडी’ और ‘कॉटन मैरी’ जैसे नाम शामिल हैं। साल 1994 में आई फिल्म ‘वो छोकरी’ में नीना गुप्ता की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। इसमें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिर 2022 में आई ‘ऊंचाई’ के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिला।

    नीना गुप्ता ने टीवी पर भी किया काम

    नीना गुप्ता टीवी सीरियलों का भी हिस्सा रही हैं। साल 1999 में वह टीवी सीरियल ‘सांस’ में नजर आई थीं। वह ‘पंचायत’ सीरीज के चारों सीजन में प्रधान मंजू देवी के किरदार से चर्चा बटोर चुकी हैं। इसके अलावा और भी सीरीज में दिखीं। हाल ही वह फिल्म ‘वध 2’ में नजर आईं, जिसकी तारीफ हो रही है।

    वो फिल्में जिनके लिए नीना गुप्ता ने तारीफें बटोरीं:

    • वो छोकरी
    • ऊंचाई
    • बधाई हो (2018)
    • शुभ मंगल ज़्यादा सावधान (2020)
    • मस्त में रहने का (2023)
    • खलनायक (1993)
    • वध (2022)
    • मुल्क (2018)
    • द लास्ट कलर (2019)
    • वीर दी वेडिंग (2018)
    • सरदार का ग्रैंडसन (2021)
    • मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (2023)
    • वध 2 (2026)

    इन सीरीज में नीना गुप्ता का बजा डंका

    • पंचायत सीजन 1 से सीजन 4 (प्रधान मंजू देवी)
    • 1000 बेबीज
    • अचारी बा
    • मेड इन हेवेन
    • चुंबक (2026 में रिलीज होगी)
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।