• Entertainment
  • नीलम कोठारी ने गोविंदा संग अफेयर के दावों को किया खारिज, बोलीं- हमारे बीच कुछ भी नहीं है

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में है। उनकी पत्नी ने जहां एक तरफ किसी लड़की से उनका नाम जोड़ा है। वहीं एक वक्त था जब नीलम कोठारी संग भी उनके अफेयर की चर्चा रही है। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुद रिएक्ट किया है और इन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में है। उनकी पत्नी ने जहां एक तरफ किसी लड़की से उनका नाम जोड़ा है। वहीं एक वक्त था जब नीलम कोठारी संग भी उनके अफेयर की चर्चा रही है। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुद रिएक्ट किया है और इन दावों को खारिज किया है। कहा कि उनके और गोविंदा के बीच कभी कुछ नहीं था।

    नीलम कोठारी ने उषा काकड़े प्रोडक्शन से बातचीत में गोविंदा के साथ नाम जोड़ने वाले दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘ओर तेरी! ये कौन बोला? गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं। मगर ये जो सवाल है ये सच नहीं है। वह कमाल के इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में की हैं। लेकिन ये सच नहीं है। सॉरी-सॉरी लेकिन ये बिलकुल भी सच नहीं। हमारे बीच कुछ भी नहीं है।’

    नीलम कोठारी ने गोविंदा के बारे में कहा

    नीलम कोठारी ने आगे 90 के दशक में उड़े इस लिंक-अप के दावों पर भी कहा, ‘मेरे ख्याल से लिंक-अप ही इस पूरे फसाद की जड़ था। उस वक्त इस बारे में कोई इस पर सफाई देने वाला नहीं था। जो उन्हें लगता था, बस वो छाप देते थे। और सच कहूं तो हम उन दिनों प्रेस से डरते थे। क्योंकि उनकी कलम की ताकत ही सबकुछ थी। अगर आप साथ में 2- 3 फिल्में भी करते थे तो ये मान लिया जाता था कि आपका अफेयर है।’

    गोविंदा ने नीलम के बारे में कहा था

    वहीं, गोविंदा ने ‘स्टारडस्ट’ को दिए इंटरव्यू में नीलम कोठारी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, ‘हमने साथ में कई फिल्में की हैं और हम अक्सर मिलते थे। और ‘ जैसे-जैसे मैं उनको जानने लगा, वैसे ही पसंद करने लगा था। वह ऐसी महिला थीं, जिनको कोई भी दिल दे बैठता। मैंने भी अपना दिल गंवा दिया था।’ उन्होंने सुनीता आहूजा से सगाई तोड़ने की वजह भी बताई थी।

    नीलम से शादी कर सकते थे गोविंदा

    एक्टने कहा था, ‘मैंने सुनीता से मुझे छोड़ने के लिए कहा था। मैंने उसके साथ सगाई तोड़ ली थी। लेकिन अगर उसने मुझे 5 दिन बाद फोन करके सगाई करने के लिए मुझे न मनाया होता तो मैं नीलम से शायद शादी कर लेता। मैं उससे शादी करना चाहता था। और मुझे नहीं लगता इसमें कुछ भी गलत था।’

    नीलम और गोविदा की फैमिली

    नीलम कोठारी ने पहले इंग्लैंड के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी की थी। लेकिन उनसे तलाक के बाद उन्होंने 2011 में एक्टर समीर सोनी संग फेरे लिए और उसके बाद एक बेटी को गोद ले लिया। वहीं, गोविंदा ने सुनीता से 1987 में शादी की और फिर दो बच्चों के पिता बनें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।