• National
  • ‘नेता प्रतिपक्ष को क्यों नहीं बोलने दिया जा रहा’, राहुल ने जैसे उठाया चीन मुद्दा लोकसभा में जोरदार हंगामा

    नई दिल्ली: लोकसभा में एक बार फिर चीन के मुद्दे पर जोरदार हंगामे देखने को मिला। दरअसल मंगलवार को दोपहर 2 बजे बाद जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: लोकसभा में एक बार फिर चीन के मुद्दे पर जोरदार हंगामे देखने को मिला। दरअसल मंगलवार को दोपहर 2 बजे बाद जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा दिया।

    उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे के कोट का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।’ इस पर सत्ता पक्ष ने सवाल उठाए। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। विपक्षी सांसदों ने कहा कि आखिर नेता प्रतिपक्ष को बोलने क्यों नहीं दिया जा रहा। इसके बाद संसद की कार्यवाही को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।

    पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने यूएस-अमेरिका डील पर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी पर अमेरिका का काफी दवाब था। पीएम मोदी को आखिरकार ट्रंप से समझौता करना पड़ा। राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत-यूएस डील 4 महीने से रूकी हुई थी, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार ने किसानों के खून पसीने को बेच दिया है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा में मुद्दा नरवणे के बयान का नहीं है, बल्कि मुद्दा यह है कि पहली बार सदन में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

    ‘हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया’

    लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। नरेंद्र मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है। हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है… अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।