भट्ट ने बताया कि घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य में नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के कर्मियों को लगाया गया है। हादसे में मारे गए लोगों में एक पुरुष यात्री न्यूजीलैंड का था। घटना में घायल लोगों में जापान और नीदरलैंड की एक-एक महिला शामिल है। पुलिस ने कहा कि हादसे का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन संभवत: अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाए जाने के कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया है कि अब तक मारे गए 9 लोगों की पहचान हो गई है। घायलों में एक चीनी नागरिक भी शामिल है। उसका काठमांडू में इलाज चल रहा है। वहीं न्यूजीलैंड की एक 27 साल की महिला भी घायल हो गई है। चीनी की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि एक चीनी नागरिक अभी लापता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। बता दें कि नेपाल में बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला आम है। इसके पीछे बड़ी वजह घटिया सड़क और वाहनों का सही रखरखाव नहीं होना है। नेपाल में सड़कें बहुत ही संकरी हैं जिससे यातायात में काफी दिक्कत होती है। साल 2024 में भी दो बसें इसी नदी में गिर गई थीं जिससे 65 लोग या तो मारे गए थे या लापता हो गए थे। उनमें से अधिकांश का अभी तक पता नहीं चल पाया है।













