तमाम फिल्में हुईं हैं आगे-पीछे
‘धमाल 4’ और ‘वेलकम टु द जंगल’ के अलावा कई दूसरी फिल्मों की रिलीज डेट में भी पिछले दिनों में बदलाव हुए हैं। मसलन, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट पहले क्रिसमस 2025 घोषित की गई थी। फिर इसकी रिलीज डेट 17 अप्रैल घोषित की गई। लेकिन सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से क्लैश टालने के लिए इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर पोस्टपोन कर दी गई। हालांकि नई रिलीज डेट अभी घोषित नहीं है। अब इसे ओटीटी पर रिलीज किए जाने की खबरें आ रही हैं। वहीं, इस हफ्ते रिलीज हुई रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी पहले 27 फरवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसे अचानक ‘बॉर्डर 2’ से अगले हफ्ते में रिलीज करने की घोषणा हो गई। इसी तरह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट काफी पहले 3 अप्रैल यानी कि गुड फ्राइडे पर घोषित की गई थी। लेकिन फिर इसे पोस्टपोन करके 15 मई कर दिया गया।
रिलीज डेट का झमेला, इन फिल्मों की बदली डेट
1.मर्दानी 3
पुरानी रिलीज डेट -27 फरवरी
नई रिलीज डेट -30 जनवरी
2. भूत बंगला
पुरानी रिलीज डेट – 3 अप्रैल
नई रिलीज डेट -15 मई
3. वेलकम टु द जंगल
पुरानी रिलीज डेट क्रिसमस -2024
नई रिलीज डेट -26 जून
4. धमाल 4
पुरानी रिलीज डेट -12 जून
नई रिलीज डेट -3 जुलाई
5. अल्फा
पुरानी रिलीज डेट -17 अप्रैल
नई रिलीज – अभी ऐलान नहीं
पेड्डी
पुरानी रिलीज डेट- 27 मार्च
नई रिलीज डेट- 30 अप्रैल
डकैत
पुरानी रिलीज डेट- 19 मार्च
नई रिलीज डेट- 10 अप्रैल
पति पत्नी और वो दो
पुरानी रिलीज डेट- 4 मार्च
नई रिलीज डेट- अभी ऐलान नहीं
उस्ताद भगत सिंह
पुरानी रिलीज डेट- साल 2024 में रिलीज होनी थी
नई रिलीज डेट- 26 मार्च
कई फैक्टर्स से तय होती है रिलीज डेट
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की उठापटक के चलते फैंस के बीच छाए कंफ्यूजन के बारे में फिल्मी दुनिया के जानकार कहते हैं कि फिल्मों की रिलीज डेट तय करने में कई तरह के फैक्टर्स काम करते हैं। अकसर निर्माता काफी पहले से त्योहारी रिलीज डेट को भुनाने की चाहत में रिलीज डेट घोषित कर देते हैं, लेकिन फिर वीएफएक्स या दूसरी तकनीकी कारणों से वो अपनी फिल्म को तय डेट पर नहीं ला पाते। ‘अल्फा’ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। वहीं, दूसरी ओर किसी बड़ी फिल्म के बाद में अपनी रिलीज डेट घोषित करने से उसके दो हफ्ते और चार-पांच हफ्ते बाद में रिलीज हो रहीं फिल्मों का गणित बिगड़ता है। इस साल मार्च में ‘धुरंधर 2’ के आने से कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे-पीछे हुई है और उठा पटक का सिलसिला जारी है।
राम चरण की ‘पेड्डी’, पवन कल्याण और आयुष्मान खुराना की फिल्म भी पोस्टपोन
हाल ही राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ और अदिवी शेष की ‘डकैत’ को लेकर भी ऐसी ही खबरें आई हैं। जहां राम चरण की ‘पेड्डी’ पहले ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के एक हफ्ते बाद 27 मार्च को रिलीज होनी थी, वहीं अब इसे 30 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। वहीं, ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हो रही है। उधर, अदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत’ पहले ‘धुरंधर 2’ के साथ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, पर अब यह 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसी तरह आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी पोस्टपोन हो गई है, पर नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। पहले यह 4 मार्च 2026 को रिलीज होनी थी। वहीं, पवन कल्याण की नई फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज भी पोस्टपोन हुई। पहले यह साल 2024 में रिलीज होने वाली थी, पर अब 26 मार्च को रिलीज होगी। यानी राम चरण की ‘पेड्डी’ वाला स्लॉट अब इस फिल्म ने ले लिया है।













