सनपाल इस समय फिर से चर्चा में हैं। दरअसल नेटफ्लिक्स ने अपने आने वाले रियलिटी शो ‘ देसी ब्लिंग ‘ का ट्रेलर जारी किया है। यह शो दुबई में रहने वाले अमीर भारतीय समुदाय और उनकी शानदार जिंदगी पर आधारित है। इस शो में एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ रिजवान सजन (दानुबे ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन) और सतीश सनपाल जैसे बड़े बिजनेसमैन भी नजर आएंगे। ट्रेलर में दुबई के हाई-प्रोफाइल भारतीय समुदाय की चकाचौंध और आलीशान जिंदगी की झलक दिखाई गई है।
पत्नी को पसंद है सोना
शो के ट्रेलर में सतीश सनपाल ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई हैं। ट्रेलर में उनके साथ उनकी पत्नी तबिंदा सनपाल भी नजर आ रही हैं। वह ट्रेलर में कहती दिखाई दे रही हैं कि सतीश को सोना यानी गोल्ड खरीदना काफी पसंद है। उनके वह हर साल उन्हें 3 किलो सोना खरीदकर देते हैं।
आज सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे एमसीएक्स पर सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,57,500 रुपये है। यानी एक किलो सोना करीब 1.57 करोड़ रुपये का हुआ। ऐसे में सतीश हर साल तबिंदा को करीब 4.71 करोड़ रुपये का सोना खरीदकर देते हैं। चूंकि सोने की कीमत में हर साल तेजी आ रही है। ऐसे में 3 किलो सोने की वैल्यू भी बढ़ती जाती है।
Gold Silver Prices: सोना-चांदी 40% तक आ चुके हैं नीचे, खरीदने का सही समय या और गिरने का करें इंतजार?
भगवान नहीं है पैसा
शो के ट्रेलर में सतीश ने पैसे के महत्व के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि पैसा भगवान नहीं है, लेकिन यह भगवान से कम भी नहीं है। एक इंटरव्यू में तबिंदा ने बताया था कि वह मुस्लिम हैं और सतीश हिंदू। इसलिए शुरुआत में उनके परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे सतीश ने सफलता हासिल की और अमीर बने, उनके परिवार का नजरिया बदल गया।
कौन हैं सतीश सनपाल?
सतीश सनपाल बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। वे ANAX होल्डिंग के चेयरमैन हैं। यह एक बड़ा ग्रुप है जिसकी कीमत 3 अरब डॉलर से ज्यादा है। इस ग्रुप में कई कंपनियां शामिल हैं। इनमें ANAX डेवलपमेंट्स कंपनी रियल एस्टेट से और ANAX हॉस्पिटैलिटी प्रीमियम रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट से जुड़ी है। दरअसल, ANAX होल्डिंग एक इन्वेस्टमेंट कंपनी है जो यह अलग-अलग बिजनेस में पैसा लगाती है।
8वीं तक की है पढ़ाई
सतीश सनपाल सिर्फ 8वीं तक पढ़े हैं। 15 साल की उम्र में सतीश ने 50 हजार रुपये से किराने की दुकान शुरू की थी। हालांकि, इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली। किस्मत उन्हें दुबई खींचकर ले गई जहां उनके भाग्य का उदय हुआ। वह दशकों पहले सिर्फ 80,000 रुपये लेकर दुबई आए थे। दुबई में उनका ‘ANAX होल्डिंग्स’ ग्रुप रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में धाक जमाए हुए है।













