• Entertainment
  • पराये मर्द संग दिखीं ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित, पति पर लगाया था आरोप, Video देख लोग हैरान

    ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित, जो ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर हैं, एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। इनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें इन्होंने अपने पति युगम पर कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। ये काफी वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित, जो ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर हैं, एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। इनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें इन्होंने अपने पति युगम पर कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। ये काफी वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक और रील शेयर की, जिसमें वह हिजाब पहने दिख रही हैं और किसी दूसरे मर्द के साथ नजर आ रही हैं। इसमें वह ‘शब-ए-बारात’ की शुभकामनाएं भी दे रही हैं।

    दरअसल, चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रियलिटी शो से बाहर आने के बाद इन्होंने आलोचना का सामना किया था तो कमेंट सेक्शन ऑफ कर लिया था। मगर अब ऐसा नहीं है। वह रील्स पोस्ट करती हैं और लोग कमेंट करते हैं। लेटेस्ट वीडियो में वह सलवार-कमीज और सिर पर दुपट्टे से सिर ढंक रखा है। वह मुस्लिम महिला के गेटअप में दिखाई दे रही हैं।

    चंद्रिका दीक्षित ने मनाया शब-ए-बारात?

    रील में चंद्रिका एक आदमी से, जो उनके पति के रोल में हैं, कहती हैं, ‘आज शब-ए-बारात है, किधर चले तुम?’ इस पर उस शख्स ने कहा, ‘मुझे बहुत नींद आ रही है, मैं सोने जा रहा हूं।’ फिर वड़ा पाव गर्ल ने कहा, ‘जी नहीं, आज की रात इबादत की रात है, तो जाइए नमाज पढ़िए और हमारे लिए दुआ कीजिए।’ फिर वह शख्श कहता है कि उसे मालूम है कि आज शब-ए-बारात है और दुआ मांगनी है। अंत में वह दोनों अपने फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं देते हैं।

    चंद्रिका दीक्षित के पति और धर्म पर उठे सवाल

    अब इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘केरल स्टोरी 2 में कैमियो करोगी?’ एक ने लिखा, ‘ये कब हुआ?’ एक ने पूछा, ‘पति कहां गया तुम्हारा?’ एक ने कहा, ‘वड़ा पाव कब से सेवई हो गई?’ एक ने कहा, ‘ये तो मिया बन गई।’ एक ने लिखा, ‘जब धर्म सिर्फ कंटेंट होता है… तो बड़ा अफसोस होता है।’ एक ने लिखा, ‘आपके पति के साथ दिवस हो गया क्या?’ एक ने पूछा, ‘ये इसका नया पति है क्या?’

    चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाया आरोप

    बता दें कि इसके पहले चंद्रिका ने वीडियो में अपने पति कि कथित व्हाट्सएप चैट और किसी लड़की के साथ उनकी फोटो दिखाई थी। कहा था कि वह दो महीने से चुप थीं लेकिन अब नहीं रहेंगी। उन्होंने कैमरे पर चीखते-चिल्लाते कहा था कि सबूत उनके पास भी है। जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि युगम का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। हालांकि सामने से कुछ क्लियर नहीं कहा गया है।

    ‘वड़ा पाव गर्ल’ की नेट वर्थ

    चंद्रिका दीक्षित पहले दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव का ठेला लगाती थीं और उसके वीडियोज तेजी से वायरल हुए थे। जिसके बाद वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। अब उनकी अपनी दुकान है। जहां से वह वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वह एक बेटी की मां भी हैं। उन्होंने शो में बताया था कि रोज 40 हजार रुपये की कमाई करती हैं। और नेट वर्थ 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।