प्रियंका राय ने पवन सिंह का समर्थन करते हुए इंटरव्यू में कहा, ‘मर्द के लिए दारू बना है। मेहरारू (औरतों) के लिए थोड़े ना बना है। मर्द के लिए बना है तो पी रहे हैं। क्यों नहीं पिएंगे, मर्द हैं। इंसान पी रहा है तो बन रहा है।’
पवन सिंह को सपोर्ट करतीं प्रियंका राय का वीडियो
पवन सिंह की तीसरी शादी
पवन सिंह को लेकर एक और चर्चा हो रही है, उनकी तीसरी शादी को लेकर। दरअसल, उनकी बर्थडे पार्टी में एक तरफ उनकी मां खड़ी थीं तो दूसरी तरफ मांग में सिंदूर भरे एक महिला। उस महिला के हाथ से पवन ने केक भी खाया। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है। पर पवन सिंह के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने अफवाहों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि ये सब अफवाह है।
पवन सिंह का तलाक
मालूम हो कि पवन सिंह की पहली बीवी का नाम नीलम सिंह था, जिन्होंने सुसाइड कर लिया था। उनकी दूसरी बीवी ज्योति सिंह हैं, जिनसे तलाक का केस चल रहा है।













